Video: ‘डरो मत, खेलो...’, सरफराज खान की श्रीलंकाई कप्तान को मजेदार स्लेजिंग, स्टंप माइक में कैद हुई आवाज

ऋषभ पंत की जगह फील्डिंग करने उतरे सरफराज खान ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों के साथ मजेदार नोकझोंक की. उनकी आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल है.

IND vs SL 2nd Test: कोलंबो टेस्ट में सरफराज खान प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद वह मैदान पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. ऋषभ पंत की जगह सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर उतरे सरफराज ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों के साथ जमकर मजाक किया. उनकी कई बातें स्टंप माइक में कैद हो गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

‘कम ऑन, ICC प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड...’

स्टंप माइक में कैद सरफराज खान की आवाज सुनकर फैंस भी खूब मजे ले रहे हैं. श्रीलंकाई बल्लेबाज के सामने खड़े सरफराज ने तंज कसते हुए कहा, 'कम ऑन, मेन प्लेयर वापस आ गया है. कम ऑन, ICC प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड... कम ऑन, गो फॉर इट!' सरफराज यहीं नहीं रुके. जब श्रीलंकाई बल्लेबाज ड्रिंक ब्रेक के लिए जाने लगे तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अरे कामिंदु भाई, आ जाओ भाई, लेट हो रहा है.' उनकी ये बातें स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गईं और सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में आ गया.

‘आप बस समय बर्बाद कर रहे हो, डरो मत... खेलो’

सरफराज ने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को भी अपनी स्लेजिंग का निशाना बनाया. मानव सुथार के ओवर के दौरान धनंजय फील्ड को लेकर इधर-उधर देख रहे थे.

तभी सरफराज ने उनसे कहा, 'भाई, वहां कुछ नहीं है. आप सीधे देखो ना... आप बाएं और दाएं क्यों देख रहे हो? आप बस समय बर्बाद कर रहे हो भाई. डरो मत, खेलो. आप कप्तान हो. आप इसी का इंतजार कर रहे थे.' सरफराज का यह अंदाज देखकर आसपास मौजूद भारतीय खिलाड़ी भी माहौल का मजा लेते नजर आए. दिलचस्प बात यह रही कि सरफराज की स्लेजिंग के कुछ ही देर बाद भारत को सफलता भी मिल गई. मानव सुथार की गेंद पर धनंजय डी सिल्वा बल्ले का किनारा लगा बैठे और पहली स्लिप में केएल राहुल ने शानदार कैच पकड़ लिया.

Also Read: अनाया बांगर की क्रिकेट में वापसी का रास्ता साफ, 2027 से ऑस्ट्रेलिया में खेल सकेंगी महिला क्रिकेट

पंत की जगह फील्डिंग करने उतरे सरफराज

सरफराज खान को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत की कलाई में चोट के कारण वह मैदान पर फील्डिंग करने नहीं उतरे. उनकी जगह सरफराज को सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर भेजा गया था.

श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर भारी पड़ा भारत

कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की. इसके जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए. दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 8 विकेट पर 265 रन बना लिए थे. भारत की ओर से मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को 1-1 सफलता मिली.

Also Read: सिर्फ 33 रन दूर थे ब्रायन लारा के 400 रन के रिकॉर्ड से, फिर क्यों रुक गए वियान मुल्डर? खुद बताई थी वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >