पिता की बीमारी, आंखों में आंसू और एक वादा... ऐसे टीम इंडिया तक पहुंचे सारांश जैन

मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन एक भावुक संघर्ष की कहानी है. कैंसर से जूझ रहे पिता के वादे और प्रेरणा ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है. यह सिर्फ एक खिलाड़ी की जीत नहीं, बल्कि अटूट हौसले की मिसाल है.

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार जगह बनाने वाले मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन की सफलता के पीछे संघर्ष, धैर्य और पिता की प्रेरणा की एक भावुक कहानी छिपी है. करीब 12 साल पहले कैंसर से जूझ रहे उनके पिता सुबोध जैन ने एक कागज पर लिखा एक संदेश ही सारांश के लिए सबसे बड़ी ताकत बन गया था.

यह कहानी 2014 की है, जब 21 वर्षीय सारांश जैन इंदौर के एक क्लब की टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे. उस दौरान वह जब भी घर फोन कर अपने पिता के बारे में पूछते, तो मां या बड़े भाई यही कहते कि वह व्यस्त हैं. दरअसल, उनके पिता मुंह के कैंसर से जूझ रहे थे और परिवार ने यह बात उनसे छिपाकर रखी थी.

कागज पर लिखे एक मैसेज ने बदल दी जिंदगी

जब सारांश घर लौटे, तब उन्हें पिता की बीमारी का पता चला. सर्जरी के बाद सुबोध जैन बोल भी नहीं पा रहे थे. बेटे को सामने देखकर उन्होंने कागज पर सिर्फ एक लाइन लिखी, "बेटा, तू जितना अच्छा करेगा, मैं उतनी जल्दी ठीक हो जाऊंगा." यही संदेश सारांश की जिंदगी का सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत बन गया.

हनुमान मंदिर में मिली टीम इंडिया की खुशखबरी

मंगलवार को जब भारतीय चयनकर्ताओं ने टेस्ट टीम का ऐलान किया, उस समय सारांश हमेशा की तरह हनुमान मंदिर में पूजा कर रहे थे. मंदिर से बाहर आने के बाद उन्हें अपने चयन की खबर मिली. दूसरी ओर, उनके पिता ने कहा कि आज उनका अधूरा सपना बेटे ने पूरा कर दिया.

मैं मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेला, लेकिन भारत के लिए खेलने का सपना पूरा नहीं कर सका. आज मेरे बेटे ने वह सपना साकार कर दिया.

पिता ही थे पहले कोच

मध्य प्रदेश के पूर्व ऑफ स्पिनर सुबोध जैन ने ही सारांश को क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग दी. बाद में सारांश ने रविचंद्रन अश्विन के वीडियो देखकर अपनी गेंदबाजी को और निखारा, लेकिन उनके पहले गुरु हमेशा उनके पिता ही रहे. सुबोध ने बताया कि उन्हें अंडर-12 स्तर से ही महसूस हो गया था कि सारांश में कुछ अलग बात है. उन्होंने कहा कि रजत पाटीदार और सारांश 11 साल की उम्र से साथ क्रिकेट खेलते आए हैं और तभी से लोग सारांश की प्रतिभा की तारीफ करते थे.

आसान नहीं रहा टीम इंडिया तक का सफर

सारांश ने रणजी ट्रॉफी के पदार्पण मैच में तमिलनाडु के खिलाफ पांच विकेट लेकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद उन्हें टीम से बाहर भी होना पड़ा. हालांकि तत्कालीन मध्य प्रदेश कोच चंद्रकांत पंडित ने उनकी प्रतिभा पर भरोसा बनाए रखा.

इसके बाद सारांश ने रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश को चैंपियन बनाने में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया. दलीप ट्रॉफी के दो मैचों में उन्होंने 16 विकेट लिए और ईरानी कप में भी शानदार प्रदर्शन किया. लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम उन्हें अब भारतीय टेस्ट टीम में चयन के रूप में मिला है.

पिता की आखिरी सलाह

सुबोध जैन ने बेटे को सिर्फ एक सलाह दी है, "अगर मौका मिले तो बिंदास खेलना, किसी तरह का दबाव मत लेना." अब जब सारांश जैन भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बन चुके हैं, तो उनके सामने सिर्फ अपना सपना ही नहीं, बल्कि अपने पिता के उस भरोसे को भी कायम रखने की चुनौती होगी, जिसने मुश्किल दौर में उन्हें कभी हार नहीं मानने दी.

ये भी पढ़ें: आखिर कौन हैं सारांश जैन, जिन्हें पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला ?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >