वैभव सूर्यवंशी के चयन पर संजय मांजरेकर का अलग रुख, जानिए पूर्व क्रिकेटर ने क्या कहा

Sanjay Manjrekar on Vaibhav Suryavanshi: 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम में शामिल करने की मांग लगातार तेज हो रही है. हालांकि, पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर इस विचार से सहमत नहीं हैं.

Sanjay Manjrekar on Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े चर्चित खिलाड़ी बन चुके हैं. सीजन में रिकॉर्डतोड़ 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव IPL इतिहास के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कई और प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं. इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद फैंस उन्हें जल्द से जल्द इंटरनेशनल जर्सी में देखना चाहते हैं, और आगामी आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें टीम में शामिल करने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है. हालांकि, पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का नजरिया इस पर पूरी तरह अलग है.

स्पोर्टस्टार से बातचीत में मांजरेकर ने क्या कहा

लेकिन पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का नजरिया इस पर पूरी तरह अलग और व्यावहारिक है. “टी20 फॉर्मेट में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बाद वैभव निश्चित रूप से लाइन में अगले खिलाड़ी हैं. लेकिन अगर उन्हें टीम इंडिया में लाना है तो मैं उन्हें पहले IPL जैसी भारतीय पिचों पर खेलते हुए देखना चाहूंगा. सीधे दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड या आयरलैंड जैसी पिचों पर उन्हें खिलाना मेरे अनुसार सही नहीं होगा.”

शुभमन गिल बनाम वैभव सूर्यवंशी

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि चयनकर्ताओं के लिए अब सबसे बड़ा सिरदर्द यह तय करना होगा कि शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी में से किसे आगे रखा जाए. मांजरेकर के अनुसार, यह एक बेहद मुश्किल फैसला है, इसलिए चयनकर्ताओं को इस प्रक्रिया को थोड़ा आगे बढ़ा देना चाहिए और जल्दबाजी से बचना चाहिए. टी20 क्रिकेट की अनिश्चितता और इसमें बहुत जल्दी बदलने वाले हालातों पर बात करते हुए मांजरेकर ने दिलचस्प अंदाज में चुटकी भी ली. उन्होंने यह भी कहा कि “टी20 फॉर्मेट में चीजें कुछ ही समय में बदल जाती हैं. आज हालात देखिए कि अभिषेक शर्मा की कोई बात ही नहीं कर रहा है.”

वैभव सूर्यवंशी में है रोहित शर्मा जैसा दम

मांजरेकर का मानना है कि वैभव सिर्फ टी20 तक सीमित रहने वाले खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि वे वनडे क्रिकेट में भी बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. उन्होंने वैभव की तुलना कप्तान रोहित शर्मा से करते हुए एक बड़ी भविष्यवाणी की है. मांजरेकर के अनुसार, वैभव वनडे मैचों के शुरुआती 10 ओवरों में बिल्कुल वैसा ही कमाल कर सकते हैं, जैसा रोहित शर्मा ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में करके दिखाया था. वैभव के उज्जवल भविष्य पर बात करते हुए मांजरेकर ने कहा- “वैभव सूर्यवंशी अगर सिर्फ टी20 सनसेशन बनकर रहना चाहते हैं तो कोई बात नहीं. लेकिन उनके पास हर फॉर्मेट का खिलाड़ी बनने की क्षमता है.”

यह भी पढ़े- कैप्सी-हीथर के आगे बेबस दिखीं भारतीय गेंदबाज, तीसरे T20 में मिली शर्मनाक हार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >