अर्जुन का LSG में डेब्यू, पिता सचिन तेंदुलकर ने लिखी इमोशनल पोस्ट

Sachin Tendulkar Post: आईपीएल 2026 के आखिरी मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपना शानदार डेब्यू किया. बेटे के इस बेहतरीन प्रदर्शन और इतने समय तक रखे गए धैर्य को देखकर पिता सचिन तेंदुलकर काफी भावुक हो गए.

Sachin Tendulkar Post: आईपीएल 2026 के अपने आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सबको चौंका दिया. पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में अर्जुन ने बेहतरीन गेंदबाजी की. बेटे के इस शानदार प्रदर्शन और लंबे इंतजार के बाद मिली सफलता को देखकर पिता सचिन तेंदुलकर भावुक हो गए. उन्होंने अपने बेटे को लेकर सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया.

सचिन ने अपने बेटे को दी कीमती सलाह

सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व है. पूरे सीजन में अर्जुन ने जिस तरह खुद को संभाला, वह तारीफ के काबिल है. सचिन ने कहा कि अपनी काबिलियत पर भरोसा रखना, सब्र रखना, बिना शोर मचाए कड़ी मेहनत करना और आखिरी मैच तक मौके का इंतजार करते हुए भी पॉजिटिव रहना बहुत बड़ी बात है. सचिन ने आगे लिखा कि क्रिकेट सिर्फ खेल का नहीं, बल्कि आपके सब्र का भी इम्तिहान लेता है, और अर्जुन ने मैच में इन दोनों चीजों को बहुत अच्छे से संभाला. आखिर में उन्होंने बेटे को सलाह दी कि कामयाबी के बाद भी हमेशा जमीन से जुड़े रहना और क्रिकेट से हमेशा इसी तरह दिल से प्यार करते रहना.

अर्जुन का दोनों विभाग में शानदार प्रदर्शन

लखनऊ के आखिरी मैच में अर्जुन ने 5 गेंदों पर 5 रन बनाकर टीम का स्कोर 196 तक पहुँचाया. इसके बाद गेंदबाजी में, कप्तान ऋषभ पंत द्वारा एक आसान कैच छोड़ने के बावजूद अर्जुन ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने एक शानदार यॉर्कर पर पंजाब के प्रभसिमरन सिंह को बोल्ड कर इस सीजन का अपना पहला विकेट चटकाया.

यह भी पढ़े- अर्जुन तेंदुलकर ने LSG के लिए किया IPL डेब्यू, बहन सारा ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >