ZIM vs SA T20: ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका की टीम, जिम्बाब्वे को 43 रन से हराया

नामीबिया में खेली जा रही ट्राई सीरीज में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से हराकर अपनी वापसी का ऐलान किया है. इस जीत के साथ टीम फाइनल में पहुंचने के करीब है. जानें मैच के रोमांचक पल.

South africa vs Zimbabwe cricket team match: नामीबिया में खेली जा रही ट्राई सीरीज में कुल तीन टीमें हिस्सा ले रही हैं. साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ मेजबान नामीबिया भी इस सीरीज का हिस्सा है. 1 सितंबर को साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला गया. नामीबिया के खिलाफ अपना पहला मैच हारने के बाद साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए 1 सितंबर को खेले गए टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 43 रन से हरा दिया. साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा था.

टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 59 रन बनाए. पावरप्ले खत्म होने के बाद 7.4 ओवर में वेस्ली की गेंद पर जॉर्डन हरमन कैच आउट हो गए. एक तरफ लुआन-ड्रे प्रिटोरियस क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 94 रन की शानदार पारी खेली. वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 185 रन बनाए और जिम्बाब्वे के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा.

ये भी पढ़ें: Pujara Playing XI: पुजारा ने चुनी अपनी ‘ऑलटाइम’ टीम, धोनी-रोहित और रहाणे को नहीं दी जगह, इस खिलाड़ी को बनाया विकेटकीपर

जिम्बाब्वे की खराब रही शुरुआत

186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई. पावरप्ले के अंदर ही जिम्बाब्वे ने अपने चार विकेट गंवा दिए थे. जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा रन सिकंदर रजा ने बनाए. उन्होंने 45 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाज डुआन जेनसन ने 4 ओवर में 21 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके. वहीं ब्योर्न फोर्टुइन ने भी 4 विकेट झटके. जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में 142 रन पर आलआउट हो गई.

पहला मैच हार गई थी साउथ अफ्रीका

ट्राई सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने नामीबिया के खिलाफ खेला था. उस मुकाबले में नामीबिया जैसी टीम ने साउथ अफ्रीका को 18 रन से हरा दिया था. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर शानदार वापसी की. अब तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने एक बार फिर जिम्बाब्वे को हरा दिया है. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम ने ट्राई सीरीज के फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.

ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के बाद दलीप ट्रॉफी में भी मचाया धमाल, अब अफगानिस्तान के खिलाफ दिखेगा सूर्यवंशी का जलवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >