विराट कोहली के चोटिल होने के बाद किसे मिलेगा मौका? खराब IPL के बावजूद इस खिलाड़ी की हो सकती है चांदी

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से विराट कोहली चोट के कारण बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई 6 जून को उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी, जिसमें रुतुराज गायकवाड़ सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं.

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी थी. स्कैन में डिस्टल सेमिमेम्ब्रेनोसस टेंडन टियर की पुष्टि होने के बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई है.

6 जून को होगा कोहली के रिप्लेसमेंट का ऐलान

बीसीसीआई ने अभी तक कोहली के स्थान पर किसी खिलाड़ी की घोषणा नहीं की है. हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार 6 जून को मुंबई में चयन समिति की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता अजित अगरकर करेंगे. इसी बैठक में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीमों के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय टीम चुनी जाएगी. साथ ही अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए कोहली के रिप्लेसमेंट पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

रुतुराज गायकवाड़ सबसे मजबूत दावेदार

कोहली की जगह लेने की दौड़ में  ऋतुराज गाइकवाड़  का नाम सबसे आगे चल रहा है. गायकवाड़ ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए एक सतक के साथ शानदार प्रदर्शन किया था . फिलहाल वह श्रीलंका में होने वाली इंडिया-ए ट्राई सीरीज की टीम का हिस्सा हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जा सकता है.

कोहली की कमी पूरी करना आसान नहीं

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मीडिया से बातचीत में भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने कहा कि कोहली का बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान है. उन्होंने बताया कि बीसीसीआई जल्द ही कोहली की चोट और उनकी रिकवरी को लेकर आधिकारिक मेडिकल अपडेट जारी करेगा.

मृणाल कुमार पांडेय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >