आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते... जिस रोहित को बाहर करने की तैयारी, वह अब भी भारत के नंबर-2 रन स्कोरर

भारतीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चर्चाएं हैं. क्या इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे उनका आखिरी मैच होगा? आंकड़े एक अलग कहानी बयां कर रहे हैं, जो उनके प्रदर्शन को दर्शाते हैं.

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी हो सकता है. लेकिन इन अटकलों के बीच आंकड़े एक अलग ही कहानी बयान कर रहे हैं.

पिछले 12 महीनों में भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची पर नजर डालें तो रोहित शर्मा 14 मैचों में 589 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उनसे आगे केवल विराट कोहली हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 686 रन बनाए हैं. रोहित ने इस दौरान एक शतक भी लगाया है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 121 रन रहा है.

पिछले 12 महीनों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

क्रिकेटरमैचरनसर्वश्रेष्ठस्ट्राइक रेटशतक
विराट कोहली11686135105.373
रोहित शर्मा14589121*92.031
शुभमन गिल11527154110.711
केएल राहुल12357112*124.391
श्रेयस अय्यर112916681.510
यशस्वी जायसवाल5270116*100.002
ईशान किशन4160125146.781
अक्षर पटेल513357*97.790
वॉशिंगटन सुंदर1111652*80.000
रुतुराज गायकवाड़3113105116.491

इंग्लैंड दौरे पर संघर्ष करते दिखे रोहित

हालांकि मौजूदा इंग्लैंड सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. उन्होंने पहले दो वनडे में 11 और 26 रन की पारियां खेली हैं. दूसरे वनडे में उन्हें इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया. 26 रन बनाने के लिए उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया और उनका स्ट्राइक रेट 55.31 रहा. इस साल अब तक खेले गए आठ वनडे मैचों में रोहित ने 241 रन बनाए हैं. उनका औसत 30.12 का रहा है, जो उनके करियर मानकों के हिसाब से साधारण माना जा सकता है.

क्या उम्र बन रही है चिंता की वजह?

रिपोर्ट्स के मुताबिक चयन समिति और मुख्य कोच गौतम गंभीर भविष्य की टीम तैयार करने पर ध्यान दे रहे हैं. 2027 वनडे विश्व कप तक रोहित शर्मा की उम्र 40 वर्ष से अधिक हो जाएगी. यही वजह है कि चयनकर्ता यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने के पक्ष में बताए जा रहे हैं.

2027 विश्व कप अब भी लक्ष्य

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 29 जून 2024 और टेस्ट क्रिकेट से 7 मई 2025 को संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा का अगला बड़ा लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप है. रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपनी फिटनेस और प्रदर्शन पर लगातार काम कर रहे हैं ताकि उस टूर्नामेंट तक टीम इंडिया का हिस्सा बने रह सकें. रोहित के भविष्य पर अंतिम फैसला चाहे जो हो, लेकिन एक बात साफ है, आंकड़े अब भी उनके पक्ष में नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली की बारी? अश्विन ने सेलेक्टर्स के रवैये पर किया दावा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क में स्पोर्ट्स डेस्क के प्रभारी के तौर पर 10 वर्ष से कार्यरत हैं. प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का लंबा अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ ही खबरों को नया एंगल देना विशेषता है.

डेटा के समुंद्र में गोते लगाकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की एनालिसिस करना बखूबी पता है. पिछले दो दशकों के दौरान फीफा विश्व कप, क्रिकेट विश्व कप, राष्ट्रमंडल खेल, एशियन गेम्स, आइपीएल सहित तमाम बड़े खेल इवेंट को लेकर काम करने का विशेष अनुभव है. 2006 में दैनिक जागरण कोलकाता में रिपोर्टर के तौर पत्रकारिता की शुरुआत की थी, फिर कोलकाता में ही ‘प्रभात खबर’ और ‘राजस्थान पत्रिका’ में रिपोर्टर के तौर पर कार्य किया.

बांग्ला भाषा पर पकड़ की वजह से इस दौरान खेल के साथ-साथ बिजनेस, विमानपत्तन, नगर निगम सहित स्थानीय स्तर की खबरों और स्पेशल खबरों पर काम करने का मौका मिला. कोलकाता छोड़ने के बाद 2010 में प्रभात खबर पटना संस्करण से जुड़े, जहां डेस्क प्रभारी के तौर पर प्रादेशिक, खेल और सिटी डेस्क पर काम किया.

2013 में दैनिक भास्कर लॉचिंग टीम का हिस्सा रहे. करीब तीन वर्ष तक खेल प्रभारी के तौर भास्कर से जुड़े पर रहने के बाद फिर से प्रभात खबर सेंट्रल डेस्क से जुड़ गये और वर्तमान में खेल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं. दो दशकों से पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता और स्थानीय स्तर से लेकर देश दुनिया की सभी तरह की खबरों पर काम करने की दक्षता के कारण विधान चंद्र मिश्र को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

विशेष रुचि

क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन, टेनिस, खेल, विश्लेषण, खिलाड़ी, प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्टोरीज

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >