रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा कारनामा करने वाली पहली जोड़ी बनी

आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रयान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. +

Mumbai Indians: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन के बीच 143 रनों की साझेदारी हुई. यह दोनों के बीच तीसरी 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी भी है. इसके साथ ही वो मुंबई इंडियंस के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए ऐसा करने वाले पहले जोड़ी बन गए हैं. 143 रनों की यह साझेदारी मुंबई इंडियंस के लिए किसी भी विकेट के लिए संयुक्त रूप से चौथी सबसे बड़ी बैटिंग साझेदारी भी रही. जबकि ओपनर्स के बीच में यह तीसरी सबसे बेहतरीन साझेदारी थी.

वहीं मुंबई के लिए तीन अन्य बैटिंग जोड़ियों ने भी दो-दो शतकीय साझेदारियां भी की थी. जिसमें रोहित शर्मा और ईशान किशन, पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस एवं अंबाती रायडू और सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है. पहले विकेट पर मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी साझेदारी ड्वेन स्मिथ और सचिन तेंदुलकर के बीच 2012 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुआ था. दोनों ने पहले विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी की थी.

मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी साझेदारी

साझेदारी (रन)खिलाड़ीविरोधी टीममैदानवर्षविकेट
167*रोहित शर्मा एवं हर्शल गिब्सकोलकाता नाइट राइडर्सईडन गार्डन्स, कोलकाता20122nd
163*ड्वेन स्मिथ एवं सचिन तेंदुलकरराजस्थान रॉयल्ससवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर20121st
148रोहित शर्मा एवं रयान रिकल्टनकोलकाता नाइट राइडर्सवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई20261st
143*सूर्यकुमार यादव एवं तिलक वर्मासनराइजर्स हैदराबादवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई20244th
143रोहित शर्मा एवं रयान रिकल्टनलखनऊ सुपर जायंट्सवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई20261st

मुकाबले का हाल

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए. इस दौरान निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली.

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया. मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 84 और रयान रिकल्टन ने 83 रनों की पारी खेली. अंत में नमन धीर ने नाबाद 23 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को जीत लिया.

यह भी पढ़ें: MI vs LSG: रोहित–रिकेल्टन की पारियों से लखनऊ ढेर, मुंबई इंडियंस ने चेज किया अपना सबसे बड़ा टोटल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >