Rohit Sharma ODI retirement: भारतीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के ODI भविष्य को लेकर एक बार फिर हलचल तेज है. वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले चयनकर्ता टीम में बदलाव की तैयारी कर रहे हैं और इसी बीच हिंदुस्तान टाइम्स की नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित को जुलाई में ही टीम की भविष्य की योजनाओं से बाहर किए जाने की जानकारी दे दी गई थी.
क्या रोहित ने संन्यास के लिए मान ली थी बात?
रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के दौरान चयन समिति के एक सदस्य ने रोहित को बताया था कि पैनल अब उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर चुका है. उनसे यह भी पूछा गया था कि क्या वह 19 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे ODI के बाद संन्यास का ऐलान करेंगे. रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित इस फैसले से नाराज थे, लेकिन बाद में उन्होंने चयनकर्ताओं की बात मान ली थी.
इसे भी पढ़े- Babar Azam meets King Charles: किंग चार्ल्स से मिले बाबर आजम, पाकिस्तान टीम के साइन वाला बैट किया गिफ्ट
लॉर्ड्स में रोहित ने जड़ दिया था शानदार शतक
दिलचस्प बात यह है कि इसी मैच में रोहित ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 110 गेंदों पर 138 रन बनाए थे. भारत 388 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 27 रन से मुकाबला हार गया, लेकिन रोहित की पारी ने उनके फॉर्म को लेकर चल रही चर्चाओं को जरूर बदल दिया.
BCCI ने तब किया था संन्यास की खबरों का खंडन
रोहित के आखिरी ODI को लेकर चल रही खबरों के बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा था कि
लॉर्ड्स का मैच रोहित का आखिरी मुकाबला नहीं होगा. उन्होंने कहा था कि रोहित भारतीय ODI टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं और जब तक वह टीम की स्कीम में रहेंगे, खेलते रहेंगे.
इसे भी पढ़े- Harpreet Brar Shreyas Iyer: हरप्रीत बराड़ ने श्रेयस-पोंटिंग की खोली पोल, दोनों को लेकर कही बड़ी बात
वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे रोहित?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत के लिए खेलेंगे? आज की रिपोर्टों के मुताबिक, BCCI की हालिया चर्चाओं में रोहित का भविष्य और वर्ल्ड कप 2027 का वनडे रोडमैप अहम मुद्दे रहे हैं. फिलहाल रोहित शर्मा के वनडे संन्यास की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में उनके खेलने की संभावना पर भी नजर रहेगी.
