Rohit Sharma marriage timing: रोहित शर्मा से पूछा- शादी में टाइम पर पहुंचे थे? जवाब सुनकर हंसी नहीं रुकेगी

Rohit Sharma marriage timing: रोहित शर्मा 'Family Full House With Rohit Sharma' शो से टीवी पर डेब्यू कर रहे हैं. जानिए उनकी टाइमिंग पर पूछे गए सवाल पर क्या कहा उन्होंने.

Rohit Sharma marriage timing: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब क्रिकेट के मैदान के बाद टीवी पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. रोहित ‘Family Full House With Rohit Sharma’ शो में नजर आएंगे. यह शो 19 सितंबर से शुरू होने वाला है. शो से पहले सामने आए एक वीडियो में रोहित से उनकी टाइमिंग को लेकर ऐसा सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने अपने अंदाज में मजेदार जवाब दिया.

शादी के वक्त टाइम पर पहुंचे थे रोहित शर्मा?

वीडियो में रोहित शर्मा से पूछा गया, “सर, आप टाइम पे पहुंचे थे शादी के वक्त?” सवाल सुनकर रोहित ने बिना ज्यादा कुछ कहे मजेदार अंदाज में जवाब दिया. रोहित ने कहा,

“शादी, क्रिकेट के ग्राउंड, और Sony के सेट पे, मैं टाइम पे पहुंचता हूं.”

उनका यह जवाब अब चर्चा में है. रोहित ने एक ही लाइन में अपनी शादी, क्रिकेट और टीवी डेब्यू को जोड़ दिया.

इसे भी पढ़े- England Squad vs Sri Lanka: इंग्लैंड ने श्रीलंका सीरीज के लिए घोषित की T20-ODI टीम, 2 नए खिलाड़ियों को मौका

19 सितंबर से टीवी पर दिखेंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का नया शो ‘Family Full House With Rohit Sharma’ 19 सितंबर को प्रीमियर होगा. यह एक फैमिली एंटरटेनमेंट शो है, जिसमें रोहित क्रिकेट के मैदान से बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे.

क्रिकेट के बाद रोहित की नई पारी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद रोहित शर्मा अब अपने करियर के नए दौर में कदम रख रहे हैं. क्रिकेट में कप्तानी और बल्लेबाजी के लिए मशहूर रोहित अब टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे.

इसे भी पढ़े- Ayesha Zafar India vs Pakistan: ऑलराउंडर आयशा जफर ने बताया भारत के खिलाफ पाकिस्तान का खास प्लान


रोहित शर्मा का नया शो (एक्स)

फैंस को दिखेगा रोहित शर्मा का अलग अंदाज

क्रिकेट फैंस ने रोहित शर्मा को अब तक मैदान पर बल्लेबाजी और कप्तानी करते देखा है. ऐसे में टीवी शो में उनका हल्का-फुल्का और मजेदार अंदाज देखने को मिलेगा. 19 सितंबर को शो के प्रीमियर के साथ यह साफ होगा कि रोहित का यह नया अवतार दर्शकों को कितना पसंद आता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >