रोहित-हार्दिक खेलेंगे या नहीं? अफगानिस्तान सीरीज से पहले BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चोटिल विराट कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया है. वहीं रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर भी चयनकर्ताओं की नजर बनी हुई है.

Rohit-Hardik Fitness: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होगी. इस वनडे सीरीज से विराट कोहली आधिकारिक रूप से बाहर हो गए हैं. वहीं विराट की जगह यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है. हालांकि, अभी भी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर संशय बरकरार है.

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि वनडे सीरीज से पहले दोनों को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का खेलना उनकी फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा. हार्दिक 2 जून से बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब से गुजर रहे हैं. पीठ की चोट के कारण वे आईपीएल 2026 के कुछ मैचों से बाहर भी रहे थे.

दो-तीन दिनों में सीईओ में रिपोर्ट करेंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा अगले दो-तीन दिनों में फिटनेस क्लीयरेंस के लिए सीओई में रिपोर्ट करेंगे. हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित को भी आईपीएल 2026 में कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ा था. अगरकर ने कहा कि हम चोटिल खिलाड़ियों के लिए सामान्य प्रक्रिया का पालन करते हैं. हम उनकी अंतिम फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं.

13 जून को खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में होगा, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि जायसवाल इस मौके का कितना फायदा उठाते हैं और कोहली कब तक मैदान पर वापसी कर पाते हैं.

भारत की अपडेटेड ODI टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या*, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज से विराट कोहली बाहर, इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई टीम इंडिया में एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >