IND vs SL Xl: प्रैक्टिस मैच में ऋषभ पंत खेलने लगे फुटबॉल, वीडियो देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

भारत और श्रीलंका के बीच अभ्यास मैच के दौरान ऋषभ पंत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. पंत ने वाइड गेंदों पर फुटबॉल की तरह किक मारकर दर्शकों को खूब हंसाया. उनका यह अंदाज़ क्रिकेट और फुटबॉल का बेहतरीन संगम था.

Rishabh Pant Viral Ball Kicking Video: भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच खेले गए अभ्यास मैच के तीसरे दिन ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी के साथ एक मजेदार अंदाज से भी फैंस का खूब मनोरंजन किया. पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बल्लेबाजी के दौरान गेंद को बल्ले से खेलने के बजाय पैर से किक करते नजर आए. उनका यह फुटबॉल वाला अंदाज देखकर मैदान पर मौजूद लोग भी हंस पड़े.

वाइड गेंदों को पैर से किया किक

दरअसल, दूसरी पारी में पंत शुरुआत में बेहद संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने अपनी पहली 21 गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया. इसी बीच स्पिनर दिलुम सुदीरा ने लेग साइड की तरफ लगातार कुछ गेंदें वाइड फेंकीं. पंत ने इन गेंदों को जाने देने के बजाय मजेदार अंदाज में पैर से किक करना शुरू कर दिया.

वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल

ऋषभ पंत का यह अंदाज देखकर मैदान में मौजूद कमेंटेटर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. देखते ही देखते उनकी यह ‘फुटबॉल’ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. फैंस सोशल मीडिया पर इससे रिलेटेड वीडियो देखने के बाद लोग इसे जमकर एक-दूसरे को शेयर कर रहें है. पंत के लिए यह पल इसलिए भी खास रहा क्योंकि वह पहली पारी में सस्ते में आउट होने के बाद दूसरी पारी में काफी सतर्क होकर खेल रहे थे.

Also Read: प्रैक्टिस मैच से बेहतर तैयारी नहीं हो सकती... जानें श्रीलंका के खिलाफ जीत पर भारतीय बैटिंग कोच ने क्या कहा

21 गेंद डॉट खेलने के बाद बदला अंदाज

शुरुआत में पंत के डिफेंसिव रवैये पर ड्रेसिंग रूम में मौजूद मुख्य कोच गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली. हालांकि, कुछ ही देर बाद पंत अपने पुराने आक्रामक अंदाज में लौट आए. उन्होंने केशरा नुवांता की गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा. इसके बाद दिलुम सुदीरा को भी पंत ने निशाना बनाया और उनके दूसरे ही ओवर में छक्का लगा दिया. पंत ने अपनी पारी में कुल तीन छक्के लगाए. इस तरह उन्होंने पहले धैर्य दिखाया और फिर अपने ट्रेडमार्क आक्रामक अंदाज में लौटकर फैंस का मनोरंजन किया.

Also Read: बीच मैदान पर आखिर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने क्यों किया सिराज का बैट चेक, जानें क्या था पूरा मामला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >