RCB vs GT: भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड के सामने होगी गिल, सुदर्शन और बटलर की चुनौती, दर्शकों की मौज

RCB vs GT: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में एंट्री के लिए लड़ाई और तेज हो गई है. शीर्ष की टीमें अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहती हैं, वहीं जो टीम रेस में थोड़ा पिछड़ रही है, वह अपना पूरा जोर लगा रही है, ताकि प्लेऑफ में जगह मिल जाए. इसी तरह का एक जोरदार मुकाबला आरसीबी और गुजरात के बीच होना है.

RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच जोरदार मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखने को मिलेगा. इस मैच में आरसीबी की नई बॉल जोड़ी भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के सामने गुजरात के टॉप-थ्री बैटर कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और इंग्लिश खिलाड़ी जोस बटलर की चुनौती होगी.

प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए आरसीबी और गुजरात दोनों ही जीतना चाहेंगे मैच

प्लेऑफ की जंग में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए आरसीबी अपने नौवें मैच को जीतना चाहेगी, ताकि 14 प्वाइंट के साथ वह आराम से अपनी जगह बना ले. गुजरात भी इसी कोशिश में होगा कि वह अपने नौवें मैच को जीते ताकि वह टाॅप 4 में अपनी जगह सुनिश्चित करने की ओर एक और कदम बढ़ाए.

भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड देंगे चुनौती

क्रिकइंफो के अनुसार, भुवनेश्वर कुमार ने आठ मैचों में 16.85 के एवरेज से 14 विकेट लिए हैं, जबकि जोश हेजलवुड ने पांच मैचों में 19.25 के एवरेज से आठ विकेट. ये दोनों अभी आरसीबी की स्ट्रेंथ बने हुए हैं.भुवनेश्वर ने गिल और बटलर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है. गिल को आठ बार और बटलर को चार बार आउट किया है. वहीं गिल ने भुवनेश्वर के खिलाफ 101 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 66 गेंदों में 16.75 के एवरेज से सिर्फ 67 रन बनाए हैं. बटलर भी भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ कुछ खास नहीं कर रहे हैं, 19 पारियों में 13.87 के एवरेज और 109 के स्ट्राइक रेट से भुवनेश्वर के खिलाफ आठ बार आउट हुए हैं, उनके खिलाफ 101 गेंदों में सिर्फ 111 रन बनाए हैं, जिसमें 13 चौके और दो छक्के शामिल हैं. सुदर्शन और गिल ने भी हेजलवुड के खिलाफ कमजोरी दिखाई है, गिल को ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार ने छह पारियों में 12.50 के एवरेज से दो बार आउट किया है, उन्होंने 30 गेंदों में 83.83 के स्ट्राइक रेट और तीन चौकों से सिर्फ 25 रन बनाए हैं. सुदर्शन का हेजलवुड से दो बार सामना हुआ है और उन्होंने अपना विकेट गंवाया है, उन्होंने 14.00 के एवरेज और 133 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए हैं, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : आईपीएल 2026 का प्लेऑफ कौन खेलेगा, क्या खत्म हो चुका है मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर का जादू?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-दुष्कर्म पीड़िताओं को प्रेग्नेंसी समाप्त करने का अधिकार 20 हफ्ते के बाद भी मिले, एम्स का क्यूरेटिव पिटीशन खारिज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >