Rashid Khan Shivam Dube Catch: राशिद खान ने हवा में उड़कर लपका शिवम दुबे का कैच, VIDEO VIRAL

Rashid Khan Shivam Dube Catch: अफगानिस्तान के राशिद खान ने तीसरे टी20 में शिवम दुबे का हैरतअंगेज कैच लपका. देखें कैसे उन्होंने अपनी फील्डिंग से सबको चौंकाया.

Rashid Khan Shivam Dube Catch: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में राशिद खान ने अपनी शानदार फील्डिंग से एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया. दिल्ली में खेले जा रहे मुकाबले में अफगानिस्तान के इस स्टार ऑलराउंडर ने शिवम दुबे का ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी हैरान रह गए.

16वें ओवर में हुआ पूरा खेल

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की पारी के 16वें ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की तीसरी गेंद पिच पर आगे की तरफ थी, जिसे शिवम दुबे ने बड़े शॉट के लिए फ्लिक करने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें: Abhishek Sharma fastest T20I century: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, 35 नहीं सिर्फ 30 गेंदों में ठोका T20I शतक

गेंद हवा में उठी और लॉन्ग-ऑन की दिशा में चली गई. वहां खड़े राशिद खान ने गेंद को पकड़ने के लिए लंबी दौड़ लगाई. इसके बाद उन्होंने बाईं ओर पूरी लंबाई में छलांग लगाकर दोनों हाथों से शानदार कैच लपक लिया.

14 रन बनाकर आउट हुए शिवम दुबे

राशिद खान के इस शानदार कैच की वजह से शिवम दुबे की पारी 10 गेंदों में 14 रन पर खत्म हो गई. उन्होंने अपनी छोटी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया था. उस समय दुबे तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे थे. ऐसे में उनका विकेट अफगानिस्तान के लिए अहम माना जा सकता है.

फील्डिंग में लगातार छाए राशिद खान

तीसरे टी20 में राशिद खान की फील्डिंग लगातार चर्चा में रही. शिवम दुबे के कैच से पहले भी उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ अहम योगदान दिया.

राशिद ने संजू सैमसन का कैच पकड़ा, जबकि तिलक वर्मा को रन आउट करने में भी उनकी अहम भूमिका रही. यानी गेंदबाजी में 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लेने वाले राशिद ने फील्डिंग से इसकी भरपाई करने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi Shivam Dube Biceps Video: वैभव सूर्यवंशी ने शिवम दुबे से की अपने बाइसेप्स की तुलना, वीडियो वायरल

वैभव सूर्यवंशी को लेकर राशिद खान ने क्या कहा?

मुकाबले से पहले राशिद खान ने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर भी अपनी राय रखी थी.

स्पोर्ट्स टुडे को दिए इंटरव्यू में राशिद ने कहा कि

ऐसे बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी करते समय बहुत ज्यादा सोचने के बजाय अपनी गेंदबाजी की बुनियादी चीजों पर ध्यान देना चाहिए. उनके मुताबिक गेंदबाज को सही लाइन और लेंथ पर लगातार गेंद डालनी चाहिए. राशिद ने यह भी कहा कि दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के खिलाफ अच्छी गेंद अच्छी गेंद ही रहती है. भले ही आक्रामक बल्लेबाज उस पर एक-दो छक्के लगा दे, लेकिन गेंदबाज को अपनी योजना से नहीं भटकना चाहिए.

अफगानिस्तान सीरीज में नहीं मिला वैभव को मौका

वैभव सूर्यवंशी इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. इसके बावजूद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उन्हें अब तक खेलने का मौका नहीं मिला.

तीसरे टी20 से पहले उम्मीद की जा रही थी कि सीरीज भारत के नाम होने के बाद वैभव को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है. हालांकि, वह इस मुकाबले में भी भारतीय टीम की प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं बने.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >