Randeep hooda: क्रिकेटरों की ‘एक्टिंग’ देख इस बॉलीवुड स्टार के उड़े होश, सोशल मीडिया पर बयान हुआ वायरल

Randeep hooda: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से हरा दिया. वहीं, इस मैच में बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणदीप हुड्डा भी नजर आए. उन्होंने अपनी जॉब गंवाने को लेकर क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं.

Randeep hooda: धर्मशाला में खेले गए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले को बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणदीप हुड्डा भी देखने पहुंचे. क्रिकेटरों का खेल देखकर उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि उन्हें अपनी “जॉब खोने” का डर लग रहा है. वहीं, एक्टर ने कई फिल्मों में लीड रोल के साथ-साथ कुछ फिल्मों में साइड रोल भी किए हैं. एक्टर इस मैच में अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के दूसरे सीजन के प्रमोशन के लिए स्टार स्पोर्ट्स के स्टूडियो में पहुंचे थे.

रणदीप हुड्डा की क्रिकेटर से क्या बातचीत हुई

दरअसल, एक्टर के साथ स्टूडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और मोहम्मद कैफ भी मौजूद थे. यहां उन्होंने फिटनेस, कैचिंग और अन्य कई खेल टॉपिक को लेकर बातचीत की. एक्टर ने कैफ से फिटनेस को लेकर पूछा कि खिलाड़ी आईपीएल 2026 में इतने सारे कैच क्यों ड्रॉप कर रहे हैं. इस पर कैफ ने जवाब देते हुए कहा कि एक खिलाड़ी से बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी तो हो जाती है, लेकिन जब बात फील्डिंग की आती है तो उतनी इंटेंसिटी पहले जैसी नहीं रहती, इसलिए कैच ड्रॉप हो जाते हैं.

एक्टर को क्यों हो रही अपनी जॉब खोने की चिंता

कैफ के जवाब के बाद एक्टर ने माना कि अब क्रिकेटर्स और एक्टर्स में ज्यादा फर्क नहीं रह गया है. अब सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, बल्कि क्रिकेटर भी कैमरे के सामने अपने हर मूव को लेकर काफी सावधान रहते हैं. उन्हें पता होता है कि कौन-सा कैमरा कब उन्हें दिखा रहा है और किस एंगल से देखना है. ये सारी बातें वे अच्छे से समझते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगने लगा है कि उनकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है. 

दिल्ली और पंजाब के मैच में छूटे 2 कैच

दिल्ली और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में दो कैच ड्रॉप हुए. दरअसल, ये दोनों कैच पंजाब के खिलाड़ियों ने ही छोड़े. इनमें पहला कैच ट्रिस्टन स्टब्स का था, जिसे अर्शदीप सिंह ने छोड़ दिया. जबकि दूसरा कैच दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल का था, जो सूर्यांश शेडगे के हाथों से फिसल गया. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >