CWG प्लेयर्स को मिला सम्मान, अरुंधति चौधरी को 1 करोड़ तो यशवीर सिंह को 30 लाख का इनाम

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कॉमनवेल्थ गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया. पदक विजेताओं को लाखों की प्रोत्साहन राशि दी गई.

Award Ceremony: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने ग्लासगो में हुए 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित किया. राजस्थान के संविधान क्लब में आयोजित समारोह में पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के चेक सौंपे गए.

गोल्ड मेडल लाने पर मिले 1 करोड़

कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला 70 किग्रा बॉक्सिंग वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली कोटा की अरुंधति चौधरी समारोह का प्रमुख आकर्षण रहीं. उन्हें स्वर्ण पदक जीतने के लिए राजस्थान सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई.

समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की खेल नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिल रही है. उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देश और प्रदेश के लिए गौरव बताया.

यशवीर को मिला 30 लाख का इनाम

वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो का ब्रॉन्ज जीतने वाले यशवीर सिंह को 30 लाख रुपये का पुरस्कार मिला. पैराशूटर मोना अग्रवाल को सर्बिया के नोवी साद में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर 2 लाख रुपये दिए गए. मोना ने महिलाओं की R2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में 228.2 अंक के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया.

Also Read: सीओई सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं... चोटिल खिलाड़ियों पर उठे सवालों पर बोले वीवीएस लक्ष्मण

पिता और कोच का महत्वपूर्ण योगदान

अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में 46 किग्रा वर्ग की सिल्वर मेडलिस्ट संध्या बिश्नोई को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई. संध्या ने कहा कि अगली बार उनका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है और इस सफर में उनके पिता व कोच का बड़ा योगदान रहा है.

भारत ने जीता था 39 मेडल

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में अरुंधति ने इंग्लैंड की चैंटेल रीड को 5-0 से हराकर गोल्ड जीता था. भारत ने बॉक्सिंग में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. भारत ने पूरे कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान का अंत 39 पदकों के साथ किया, जिसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल रहे. भारत कुल पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा.

Also Read: बसंत मेघवाल ने हाई जंप में जीता सिल्वर, U20 चैंपियनशिप में देश को मिला दूसरा पदक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >