सगाई के 4 महीने बाद रिश्ते में दरार? पृथ्वी शॉ को मंगेतर आकृति अग्रवाल ने किया अनफॉलो

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है. उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर करते हुए उन पर बेवफाई के आरोप लगाए हैं. इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार की अटकलें तेज हो गई हैं.

Prithvi Shaw Finacee Akriti Agarwal: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. मार्च 2026 में सगाई करने वाले इस जोड़े के अलग होने की अटकलें तब शुरू हुईं, जब आकृति ने पृथ्वी शॉ को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और अपनी सगाई से जुड़ी तस्वीरें भी हटा दीं.

इतना ही नहीं, आकृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसे पोस्ट शेयर किए, जिन्हें पृथ्वी शॉ के साथ उनके रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है. एक पोस्ट में उन्होंने संकेत दिया कि सगाई के बाद भी उनके साथ धोखा हुआ. वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि पृथ्वी शॉ को लेकर सोशल मीडिया पर जो अफवाहें चलती रही हैं, वे “सच” हैं.

आकृति के इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, उन्होंने किसी पोस्ट में सीधे तौर पर पृथ्वी शॉ का नाम नहीं लिया है, लेकिन फैंस इसे क्रिकेटर पर गंभीर आरोप के तौर पर देख रहे हैं.

मार्च 2026 में हुई थी सगाई

मार्च 2026 में पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए सगाई की घोषणा की थी. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं. लेकिन अब सगाई के महज कुछ महीनों बाद रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं.

फिलहाल पृथ्वी शॉ की ओर से इन आरोपों या सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि दोनों का रिश्ता वास्तव में खत्म हो गया है या नहीं. जब तक पृथ्वी शॉ या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक इन दावों को एकतरफा आरोपों के रूप में ही देखा जा रहा है.

कौन हैं आकृति अग्रवाल?

आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और अभिनेत्री हैं. आकृति को इंस्टाग्राम पर करीब 31 लाख लोग फॉलो करते हैं. आकृति तेलुगु फिल्म त्रिमुखा से डेब्यू कर चुकी है. वहीं वो एक यूट्यूब चैनल भी चलाती है, जहां वो ब्लॉग और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर करती है. पृथ्वी और आकृति सगाई से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था.

यह भी पढ़ें: ‘महंगाई समझनी है तो बिश्नोई का ओवर देखो’, विदेशी क्रिकेट बोर्ड ने लिए मजे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >