पीएम मोदी का पेरिस में बड़ा बयान: ‘फुटबॉल सिर्फ खेल नहीं, बल्कि…’ जानिए ऐसा क्या कहा जो हो गया वायरल

PM Modi France visit: “भारत और फ्रांस के रिश्तों को मजबूत करने में खेल और संस्कृति की बड़ी भूमिका है.” यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि दोनों देशों के दिलों को करीब लाने का एक बेहद प्रभावशाली और सशक्त माध्यम बन चुका है.

PM Modi France visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत और फ्रांस के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक व खेल संबंधों को रेखांकित किया. उन्होंने अपने भाषण में विशेष रूप से फुटबॉल का जिक्र करते हुए कहा कि यह खेल दोनों देशों को आपस में जोड़ने का एक बेहद सशक्त माध्यम है.

पेरिस से पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और फ्रांस के बीच फुटबॉल के प्रति दीवानगी का जिक्र करते हुए कहा कि यह खेल दोनों देशों को आपस में जोड़ने का एक बड़ा जरिया है. उन्होंने रेखांकित किया कि फ्रांस के हर कोने में फुटबॉल के प्रति जो जूनून दिखता है. वैसा ही क्रेज और बड़ी संख्या में प्रशंसक भारत में भी मौजूद हैं.

भारत में फ्रांसीसी टीम की दीवानगी

प्रधानमंत्री ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि भारत में फ्रांस की फुटबॉल टीम के चाहने वालों की एक बड़ी तादाद है. उन्होंने कहा, “भारत में भी फुटबॉल का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है, खासतौर पर फ्रांस की टीम के फैंस भारत में बहुत अधिक हैं.”

फ्रांस टीम को दी शुभकामनाएं

विश्व कप का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी टीम के खेल को सराहा और कहा- “फ्रांस ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत एक दमदार जीत के साथ की है. मैं फ्रांस की टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.” उनके इस बयान ने खेल के मंच पर दोनों देशों की इसी गर्मजोशी को और बढ़ा दिया.

सांस्कृतिक संबंधों को मिलेगी नई ताकत

‘ला सीन म्यूजिकल’ में गूंजती तालियों की गड़गड़ाहट इस बात का सबूत थी कि पेरिस में मौजूद भारतीय प्रवासी प्रधानमंत्री के विचारों से कितने प्रभावित थे. पीएम मोदी का यह संबोधन साफ तौर पर दिखाता है कि भारत और फ्रांस का रिश्ता अब पारंपरिक कूटनीति और व्यापार से आगे निकल चुका है. खेल और आपसी सांस्कृतिक मेलजोल ने इस साझेदारी को जन-जन के जुड़ाव (People-to-People Connect) का एक नया और गहरा आयाम दे दिया है.

इसे भी पढ़े- FIFA World Cup के बीच मोरक्को कप्तान पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, दुष्कर्म मामले में अब होगी सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >