PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन शुरू, इन चार शहरों में हो रहे मुकाबले, जानिए पूरा शेड्यूल
PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन शुरु हो चुका है. इस सीजन के सभी मुकाबले खिर्फ चार शहरों में खेले जाएंगे. अभी तक इस सीजन के चार मैच हो चुके हैं. जानिए इस सीजन के सभी मैच की डिटेल और शेड्यूल.
प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से विशाखापट्टनम में शुरू हो चुका है. इस सीजन के सभी मुकाबले चार शहरों विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली में खेले जाएंगे. PKL 2025 में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया है. इस सीजन का पहला मैच तेलुगु टाइटन्स और तमिल थलाइवा के बीच हुआ जिसे तमिल थलाइवा ने जीत कर अपने नाम किया. इस सीजन में फैंस को अर्जुन देशवाल, पवन सहरावत, विजय मलिक, मोहम्मदरेजा शादलूई और नवीन कुमार जैसे सितारों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
PKL 12 की धमाकेदार शुरुआत
29 अगस्त 2025 को PKL 2025 का आगाज हो चुका है. पहले दिन दो मुकाबले खेले गए जिसमें पहला और सीजन 12 का ओपनिग मैच तेलुगु टाइटन्स और तमिल थलाइवा के बीच विशाखापट्टनम में खेला गया. इस मैच में तमिल थलाइवा ने 38 प्वाइंट बनाए वहीं तेलुगु टाइटन्स 35 प्वाइंट ही ले सकी और इस मैच को थलाइवांस ने अपने नाम कर लिया. इसके बाद 29 को दूसरा मुकाबला देखने को मिला बेंगलुरु बुल्स और पुनेरी पलटन के बीच खेला गया. इस मुकाबले में दोनों टीमों ने 32-32 प्वाइंट बनाए. जिसके बाद इस सीजन से लागू हुए टाई ब्रेकर नियम के तहत गेम खेला गया. जिसमें पुनेरी पलटन ने बाजी मारकर मैच को अपने नाम कर लिया.
30 अगस्त को पहला मैच तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धास के बीच हुआ. इस मैच में यूपी ने अपने खाते में डालकर जीत के साथ इस सीजन का आगाज किया. मुकाबले में यूपी योद्धास ने 40 प्वांइट बनाए वहीं तेलुगु टाइटंस को 35 प्वाइंट ही मिले. इसके बाद दूसरा मुकाबला यूं मुंबा और गुजरात जायंट्स के बीच हुआ. सीजन का ये चौथा मैच था लेकन एक बार फिर से यह मैच बराबर प्वाइंट पर खत्म हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने 29-29 प्वाइंट बनाए. एक बार फिर PKL के 12वें सीजन के दूसरे ही दिन टाई ब्रेकर गेम के सहारे विजेता मिला. टाई ब्रेकर गेम को जीतकर यू मुंबा ने मैच अपने नाम कर लिया.
जयपुर और चेन्नई में भी जोरदार टक्कर
12 सितंबर से लीग का दूसरा फेज जयपुर में खेला जाएगा. इस फेज के मैच एसएमएस स्टेडियम में खेले जाएंगे. यहां दो बार की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स का सामना बेंगलुरु बुल्स से होगा, जबकि तमिल थलाइवाज बंगाल वॉरियर्स से भिड़ेंगे. जयपुर का PKL इतिहास में खास स्थान है, क्योंकि सीजन 10 में यहां 1000वां मैच खेला गया था. तीसरा फेज 29 सितंबर से चेन्नई के एसडीएटी मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम में होगा, जहां यूपी योद्धा की टीम गुजरात जायंट्स से और दबंग दिल्ली के.सी. हरियाणा स्टीलर्स से टकराएंगी. इस मुकाबले में नवीन कुमार अपनी पुरानी टीम हरियाणा के खिलाफ खेलेंगे.
लीग का आखिरी फेज दिल्ली में
13 अक्टूबर से प्रो कबड्डी लीग का आखिरी फेज शुरु होगा. इस फेज को दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. यहां पटना पाइरेट्स की टीम हरियाणा स्टीलर्स से और यू मुम्बा की टीम यूपी योद्धा से भिड़ेंगी. इस बार लीग फेज का अंत ट्रिपल हेडर मुकाबलों के साथ होगा, जो फैंस को लगातार रोमांचक कबड्डी एक्शन देगा.
प्रो कबड्डी का शेड्यूल
| तारीख | मैच | शहर |
| 29 अगस्त, शुक्रवार | तेलुगु टाइटन्स बनाम तमिल थलाइवास | वाइजैग |
| 29 अगस्त, शुक्रवार | बेंगलुरु बुल्स बनाम पुनेरी पलटन | वाइजैग |
| 30 अगस्त, शनिवार | तेलुगु टाइटन्स बनाम यूपी योद्धा | वाइजैग |
| 30 अगस्त, शनिवार | यू मुम्बा बनाम गुजरात जायंट्स | वाइजैग |
| 31 अगस्त, रविवार | तमिल थलाइवास बनाम यू मुम्बा | वाइजैग |
| 31 अगस्त, रविवार | बंगाल वॉरियर्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स | वाइजैग |
| 1 सितंबर, सोमवार | पटना पाइरेट्स बनाम यूपी योद्धाज | वाइजैग |
| 1 सितंबर, सोमवार | पुनेरी पलटन बनाम गुजरात जायंट्स | वाइजैग |
| 2 सितंबर, मंगलवार | दबंग दिल्ली के.सी. बनाम बेंगलुरु बुल्स | वाइजैग |
| 2 सितंबर, मंगलवार | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम पटना पाइरेट्स | वाइजैग |
| 3 सितंबर, बुधवार | पुनेरी पलटन बनाम बंगाल वॉरियर्स | वाइजैग |
| 3 सितंबर, बुधवार | हरियाणा स्टीलर्स बनाम यू मुम्बा | वाइजैग |
| 4 सितंबर, गुरुवार | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम तेलुगु टाइटन्स | वाइजैग |
| 4 सितंबर, गुरुवार | पुनेरी पलटन बनाम दबंग दिल्ली के.सी. | वाइजैग |
| 5 सितंबर, शुक्रवार | यू मुम्बा बनाम बेंगलुरु बुल्स | वाइजैग |
| 5 सितंबर, शुक्रवार | हरियाणा स्टीलर्स बनाम यूपी योद्धाज | वाइजैग |
| 6 सितंबर, शनिवार | पटना पाइरेट्स बनाम बेंगलुरु बुल्स | वाइजैग |
| 6 सितंबर, शनिवार | तमिल थलाइवास बनाम गुजरात जायंट्स | वाइजैग |
| 7 सितंबर, रविवार | बंगाल वॉरियर्स बनाम तेलुगु टाइटन्स वाइजैग | वाइजैग |
| 7 सितंबर, रविवार | दबंग दिल्ली के.सी. बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | वाइजैग |
| 8 सितंबर, सोमवार | हरियाणा स्टीलर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स | वाइजैग |
| 8 सितंबर, सोमवार | पुनेरी पलटन बनाम पटना पाइरेट्स | वाइजैग |
| 9 सितंबर, मंगलवार | दबंग दिल्ली के.सी. बनाम बंगाल वॉरियर्स | वाइजैग |
| 9 सितंबर, मंगलवार | गुजरात जायंट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | वाइजैग |
| 10 सितंबर, बुधवार | यू मुम्बा बनाम तेलुगु टाइटन्स | वाइजैग |
| 10 सितंबर, बुधवार | यूपी योद्धा बनाम पुनेरी पलटन | वाइजैग |
| 11 सितंबर, गुरुवार | यू मुम्बा बनाम पटना पाइरेट्स | वाइजैग |
| 11 सितंबर, गुरुवार | दबंग दिल्ली के.सी. बनाम गुजरात जायंट्स | वाइजैग |
| 12 सितंबर, शुक्रवार | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स | जयपुर |
| 12 सितंबर, शुक्रवार | तमिल थलाइवास बनाम बंगाल वॉरियर्स | जयपुर |
| 13 सितंबर, शनिवार | यूपी योद्धा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | जयपुर |
| 13 सितंबर, शनिवार | पुनेरी पलटन बनाम तेलुगु टाइटन्स | जयपुर |
| 15 सितंबर, सोमवार | गुजरात जायंट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स | जयपुर |
| 15 सितंबर, सोमवार | बेंगलुरु बुल्स बनाम तेलुगु टाइटन्स | जयपुर |
| 16 सितंबर, मंगलवार | यूपी योद्धाज बनाम बंगाल वॉरियर्स | जयपुर |
| 16 सितंबर, मंगलवार | तमिल थलाइवास बनाम बेंगलुरु बुल्स | जयपुर |
| 17 सितंबर, बुधवार | तेलुगु टाइटन्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी. | जयपुर |
| 17 सितंबर, बुधवार | हरियाणा स्टीलर्स बनाम पटना पाइरेट्स | जयपुर |
| 18 सितंबर, गुरुवार | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम बंगाल वॉरियर्स | जयपुर |
| 18 सितंबर, गुरुवार | यू मुम्बा बनाम पुनेरी पलटन | जयपुर |
| 19 सितंबर, शुक्रवार | पुनेरी पलटन बनाम हरियाणा स्टीलर्स | जयपुर |
| 19 सितंबर, शुक्रवार | तमिल थलाइवास बनाम तेलुगु टाइटन्स | जयपुर |
| 20 सितंबर, शनिवार | पटना पाइरेट्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी. | जयपुर |
| 20 सितंबर, शनिवार | हरियाणा स्टीलर्स बनाम तमिल थलाइवास | जयपुर |
| 22 सितंबर, सोमवार | गुजरात जायंट्स बनाम बेंगलुरु बुल्स | जयपुर |
| 22 सितंबर, सोमवार | तमिल थलाइवास बनाम यूपी योद्धाज | जयपुर |
| 23 सितंबर, मंगलवार | गुजरात जायंट्स बनाम तेलुगु टाइटन्स | जयपुर |
| 23 सितंबर, मंगलवार | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यू मुम्बा | जयपुर |
| 25 सितंबर, गुरुवार | बेंगलुरु बुल्स बनाम यूपी योद्धा | जयपुर |
| 25 सितंबर, गुरुवार | दबंग दिल्ली के.सी. बनाम यू मुम्बा | जयपुर |
| 27 सितंबर, शनिवार | पटना पाइरेट्स बनाम बंगाल वॉरियर्स | जयपुर |
| 27 सितंबर, शनिवार | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम तमिल थलाइवास | जयपुर |
| 29 सितंबर, सोमवार | यूपी योद्धाज बनाम गुजरात जायंट्स | चेन्नई |
| 29 सितंबर, सोमवार | दबंग दिल्ली के.सी. बनाम हरियाणा स्टीलर्स | चेन्नई |
| 30 सितंबर, मंगलवार | तेलुगु टाइटन्स बनाम पटना पाइरेट्स | चेन्नई |
| 30 सितंबर, मंगलवार | बंगाल वॉरियर्स बनाम पुनेरी पलटन | चेन्नई |
| 1 अक्टूबर, बुधवार | हरियाणा स्टीलर्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | चेन्नई |
| 1 अक्टूबर, बुधवार | यू मुम्बा बनाम तमिल थलाइवास | चेन्नई |
| 2 अक्टूबर, गुरुवार | पुनेरी पलटन बनाम बेंगलुरु बुल्स | चेन्नई |
| 2 अक्टूबर, गुरुवार | गुजरात जायंट्स बनाम यू मुम्बा | चेन्नई |
| 3 अक्टूबर, शुक्रवार | दबंग दिल्ली के.सी. बनाम यूपी योद्धा | चेन्नई |
| 3 अक्टूबर, शुक्रवार | तमिल थलाइवास बनाम हरियाणा स्टीलर्स | चेन्नई |
| 4 अक्टूबर, शनिवार | पुनेरी पलटन बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | चेन्नई |
| 4 अक्टूबर, शनिवार | गुजरात जायंट्स बनाम बंगाल वॉरियर्स | चेन्नई |
| 5 अक्टूबर, रविवार | यूपी योद्धा बनाम तेलुगु टाइटन्स | चेन्नई |
| 5 अक्टूबर, रविवार | बेंगलुरु बुल्स बनाम तमिल थलाइवास | चेन्नई |
| 6 अक्टूबर, सोमवार | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी. | चेन्नई |
| 6 अक्टूबर, सोमवार | यूपी योद्धा बनाम पटना पाइरेट्स | चेन्नई |
| 7 अक्टूबर, मंगलवार | पटना पाइरेट्स बनाम तमिल थलाइवास | चेन्नई |
| 7 अक्टूबर, मंगलवार | हरियाणा स्टीलर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी. | चेन्नई |
| 8 अक्टूबर, बुधवार | तेलुगु टाइटन्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स | चेन्नई |
| 8 अक्टूबर, बुधवार | पुनेरी पलटन बनाम यू मुम्बा चेन्नई | चेन्नई |
| 9 अक्टूबर, गुरुवार | बंगाल वॉरियर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी. | चेन्नई |
| 9 अक्टूबर, गुरुवार | गुजरात जायंट्स बनाम यूपी योद्धाज | चेन्नई |
| 10 अक्टूबर, शुक्रवार | गुजरात जायंट्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी. | चेन्नई |
| 10 अक्टूबर, शुक्रवार | बंगाल वॉरियर्स बनाम यू मुम्बा | चेन्नई |
| 11 अक्टूबर, शनिवार | बेंगलुरु बुल्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | चेन्नई |
| 11 अक्टूबर, शनिवार | तमिल थलाइवास बनाम पुनेरी पलटन | चेन्नई |
| 12 अक्टूबर, रविवार | दबंग दिल्ली के.सी. बनाम पुनेरी पलटन | चेन्नई |
| 12 अक्टूबर, रविवार | बंगाल वॉरियर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स | चेन्नई |
| 13 अक्टूबर, सोमवार | पटना पाइरेट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स | दिल्ली |
| 13 अक्टूबर, सोमवार | यू मुम्बा बनाम यूपी योद्धाज | दिल्ली |
| 14 अक्टूबर, मंगलवार | पटना पाइरेट्स बनाम गुजरात जायंट्स | दिल्ली |
| 14 अक्टूबर, मंगलवार | यूपी योद्धा बनाम तमिल थलाइवास | दिल्ली |
| 15 अक्टूबर, बुधवार | तेलुगु टाइटन्स बनाम बंगाल वॉरियर्स | दिल्ली |
| 15 अक्टूबर, बुधवार | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम पुनेरी पलटन | दिल्ली |
| 15 अक्टूबर, बुधवार | गुजरात जायंट्स बनाम तमिल थलाइवास | दिल्ली |
| 16 अक्टूबर, गुरुवार | बेंगलुरु बुल्स बनाम पटना पाइरेट्स | दिल्ली |
| 16 अक्टूबर, गुरुवार | तेलुगु टाइटन्स बनाम यू मुम्बा | दिल्ली |
| 16 अक्टूबर, गुरुवार | यूपी योद्धाज बनाम हरियाणा स्टीलर्स | दिल्ली |
| 17 अक्टूबर, शुक्रवार | बंगाल वॉरियर्स बनाम पटना पाइरेट्स | दिल्ली |
| 17 अक्टूबर, शुक्रवार | तमिल थलाइवास बनाम दबंग दिल्ली के.सी. | दिल्ली |
| 17 अक्टूबर, शुक्रवार | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यूपी योद्धाज | दिल्ली |
| 18 अक्टूबर, शनिवार | बेंगलुरु बुल्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी. | दिल्ली |
| 18 अक्टूबर, शनिवार | तेलुगु टाइटन्स बनाम पुनेरी पलटन | दिल्ली |
| 18 अक्टूबर, शनिवार | बंगाल वॉरियर्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | दिल्ली |
| 19 अक्टूबर, रविवार | तेलुगु टाइटन्स बनाम गुजरात जायंट्स | दिल्ली |
| 19 अक्टूबर, रविवार | यू मुम्बा बनाम हरियाणा स्टीलर्स | दिल्ली |
| 19 अक्टूबर, रविवार | पटना पाइरेट्स बनाम पुनेरी पलटन | दिल्ली |
| 21 अक्टूबर, मंगलवार | बंगाल वॉरियर्स बनाम तमिल थलाइवास | दिल्ली |
| 21 अक्टूबर, मंगलवार | यू मुम्बा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | दिल्ली |
| 21 अक्टूबर, मंगलवार | हरियाणा स्टीलर्स बनाम गुजरात जायंट्स | दिल्ली |
| 22 अक्टूबर, बुधवार | हरियाणा स्टीलर्स बनाम तेलुगु टाइटन्स | दिल्ली |
| 22 अक्टूबर, बुधवार | बेंगलुरु बुल्स बनाम बंगाल वॉरियर्स | दिल्ली |
| 22 अक्टूबर, बुधवार | दबंग दिल्ली के.सी. बनाम पटना पाइरेट्स | दिल्ली |
| 23 अक्टूबर, गुरुवार | बेंगलुरु बुल्स बनाम गुजरात जायंट्स | दिल्ली |
| 23 अक्टूबर, गुरुवार | यूपी योद्धा बनाम यू मुम्बा | दिल्ली |
| 23 अक्टूबर, गुरुवार | पटना पाइरेट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | दिल्ली |
ये भी पढ़ें-
Asia Cup 2025 से पहले रिंकू सिंह का बल्ला गरजा, UP T20 लीग में नाबाद 78 रन ठोककर दिलाई जीत
DPL 2025: नितीश राणा की धमाकेदार पारी, वेस्ट दिल्ली को मिला फाइनल का टिकट
