Kamlesh Jain Notice Period: BCCI ने मुख्य फिजियो कमलेश जैन को नोटिस पीरियड पर रखा, जानें क्या है वजह

Kamlesh Jain Notice Period: चोटों के बढ़ते मामलों पर BCCI का सख्त रवैया! मुख्य फिजियो कमलेश जैन को नोटिस पीरियड पर भेजा गया. एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम के साथ जाएंगे.

Kamlesh Jain Notice Period: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारी कर रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली में खेला जाना है. इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है.

कमलेश जैन पर गिरी गाज

पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के कई खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं. खिलाड़ियों की फिटनेस से जुड़ी इन समस्याओं को देखते हुए बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है. वहीं, भारतीय टीम के मुख्य फिजियो कमलेश जैन को नोटिस पीरियड पर रख दिया गया है और बोर्ड जल्द ही उन्हें हटाने की तैयारी में है. दरअसल, यह जानकारी सामने आई है कि बढ़ती चोटों के कारणों का पता लगाने के लिए बोर्ड यह कदम उठा रहा है. हालांकि, मौजूदा शेड्यूल को देखते हुए वह अभी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Cricket fitness technology: मैच से पहले नहीं, डेटा से तय हो रही है टीम की प्लेइंग XI

एशियन गेम्स और अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

  • अफगानिस्तान सीरीज: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी.
  • एशियन गेम्स 2026: इसके बाद टीम को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है.
  • यात्रा जारी: बीसीसीआई के जानकारी के अनुसार, नोटिस पीरियड पर होने के बावजूद कमलेश जैन अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम के साथ जापान यात्रा पर जाएंगे.

अभ्यास सत्र से गायब रहे मोर्ने मोर्केल

दिल्ली में चल रहे प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल मौजूद नहीं थे. वह वीजा संबंधी कुछ कागजी काम के सिलसिले में वापस दक्षिण अफ्रीका गए हैं. खिलाड़ियों ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और स्पिन गेंदबाजी कोच की देखरेख में नेट पर अभ्यास किया.

दलीप ट्रॉफी में व्यस्त खिलाड़ी

प्रैक्टिस के पहले दिन सिर्फ 10 खिलाड़ी ही कैंप में शामिल हो पाए. वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन और तिलक वर्मा जैसे कई युवा खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी 2026 के मुकाबलों में व्यस्त होने के कारण शुरुआती सेशन में हिस्सा नहीं ले सके.

ये भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur viral Catch video: हरमनप्रीत कौर ने हवा में पीछे उछलकर पकड़ा गजब का कैच, जानें वायरल वीडियो का सच

टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर

टीम मैनेजमेंट के लिए एक अच्छी खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी अपनी पुरानी चोटों से पूरी तरह उबर चुके हैं. इन प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी से आगामी टूर्नामेंट्स के लिए टीम की ताकत काफी बढ़ जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >