IPL इतिहास के पहले ओवर में बरसे सबसे ज्यादा रन, PBKS ने रचा नया इतिहास

PBKS ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरते ही नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने मिचेल स्टार्क के पहले ही ओवर में इतने रन बना दिए कि यह एक नया रिकॉर्ड बन गया है.

PBKS: इस सीजन की सबसे धाकड़ ओपनिंग जोड़ी प्रियांस आर्या और प्रभसिमरन सिंह की रही है. इन दोनों बल्लेबाजों ने इस साल विरोधी टीमों के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है. धर्मशाला के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरते ही इस सलामी जोड़ी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया.

पहली बार पंजाब किंग्स ने पहले ओवर में बनाए इतने रन

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स ने पहली बार पारी के पहले ओवर में 22 रन ठोककर नया रिकॉर्ड बना दिया. इससे पहले इसी सीजन वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब ने पहले ओवर में 21 रन बनाए थे, जहां दीपक चाहर बॉलिंग करने आए थे. वहीं, आज के मैच में दिल्ली की ओर से पहला ओवर डालने आए मिचेल स्टार्क की जमकर धुनाई हुई।

राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड बरकरार

अब पंजाब किंग्स के नाम आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का अपना नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. हालांकि, पूरे आईपीएल इतिहास में पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी राजस्थान रॉयल्स के नाम है. राजस्थान ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले ही ओवर में 26 रन बटोरकर यह ऐतिहासिक कारनामा किया था.

आईपीएल में छठी बार पहली गेंद पर लगा छक्का 

आईपीएल इतिहास में इससे पहले सिर्फ पांच बल्लेबाज ही मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने का कारनामा कर पाए थे. विराट कोहली, प्रियांश आर्य, नमन ओझा, फिल साल्ट और यशस्वी जायसवाल  ने एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल की थी. लेकिन अब प्रियांश आर्य ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. बता दें कि वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 लीग में दो अलग-अलग मैचों में पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा है. प्रियांश ने सबसे पहले 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह कमाल किया था और अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी पहली गेंद को सीधे बाउंड्री पार मारकर इतिहास रच दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >