VIDEO: मिल-बांटकर खाएंगे... फिर तलवार चलाएंगे, स्टंप माइक पर सरफराज और पंत का मजेदार बातचीत वायरल

टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत और सरफराज खान के बीच स्टंप माइक पर हुई बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींचा. पंत के 'तलवार चलाएंगे' वाले बयान ने फैंस को खूब पसंद आया. जानें इस बातचीत का पूरा माजरा.

Rishabh Pant and Sarfaraz Khan : गॉल टेस्ट में भारतीय टीम ने श्रीलंका पर शिकंजा कस दिया है, लेकिन इसी बीच विकेट के पीछे ऋषभ पंत और सरफराज खान की बातचीत ने मैच का माहौल थोड़ा हल्का कर दिया. स्टंप माइक में पंत और सरफराज के बीच मजेदार बातचीत कैद हुई, जहां पहले सरफराज कहते सुनाई दिए- ‘जड्डू भाई, अभी तो लंबा खेल है... मिल बांट के खाएंगे.’ जिसके बाद ऋषभ पंत कहते हैं, ‘और फिर हम सब तलवार चलाएंगे.’ पंत का यह अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है. उनकी बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

पंत के अंदाज ने खींचा ध्यान

श्रीलंका की पारी के दौरान विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत लगातार अपने साथियों से बातचीत करते नजर आए. इसी दौरान उनकी सरफराज के साथ बातचीत स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई. जब श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब गेंदबाजी करने के लिए जडेजा आए थे. इसी बीच सरफराज जडेजा से कहते हैं कि अभी मुकाबला लंबा है... सभी मिल बांट के खाएंगे. माना जा रहा है कि ‘मिल बांट के खाएंगे’ का मतलब श्रीलंकाई बल्लेबाजों के विकेट हम आपस में मिल बांटकर लेंगे. गेम तो लंबा चलेगा. इसी पर कीपिंग कर रहे ऋषभ पंत कहते हैं कि ‘और फिर हम सब मिलकर तलवार चलाएंगे.’ इस मजेदार कमेंट ने फैंस का ध्यान खींच लिया. जडेजा का मैदान पर तलवार चलाने वाला सेलिब्रेशन क्रिकेट फैंस के बीच पहले से ही काफी मशहूर है. इसी को लेकर उन्होंने यह बात कही.

गेंदबाजों ने भी मचाया कहर

पंत की मजेदार बातचीत के बीच भारतीय गेंदबाज श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कहर बरपा रहे थे. मोहम्मद सिराज ने पारी के पहले ही ओवर में निशान फर्नांडो को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई. इसके बाद डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने दिनेश चांदीमल और लाहिरू उदारा के विकेट लेकर अपना प्रभाव छोड़ा. कुलदीप यादव ने कामिंदु मेंडिस को आउट किया, जिनका कैच कप्तान शुभमन गिल ने शानदार अंदाज में पकड़ा. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने धनंजय डी सिल्वा को 21 रन पर पवेलियन भेज दिया. इस तरह श्रीलंका के पांच विकेट 90 रन के स्कोर पर गिर गए.

Also Read: IND vs SL: अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर इस बल्लेबाज को सुथार ने भेजा पवेलियन, लंच ब्रेक से पहले चटकाए 2 विकेट

डिकवेला और दिनुशा ने संभाली पारी

हालांकि, इसके बाद निरोशन डिकवेला और सोनल दिनुशा ने श्रीलंका की पारी को संभाला. दोनों ने मिलकर टीम को 90/5 से आगे बढ़ाया. टी-ब्रेक के बाद श्रीलंका को छठा झटका लगा जब प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को 80 रन पर आउट कर दिया. 64 ओवर्स के बाद श्रीलंका भारत से 222 रन पीछे है. ऐसे में भारतीय टीम की नजर अब मेजबान टीम को जल्द से जल्द समेटकर बड़ी बढ़त हासिल करने पर होगी.

पहली पारी में भारत ने बनाए 462 रन

भारत ने पहले टेस्ट में अपनी पहली पारी 462 रन पर समाप्त की. देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 167 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रनों की अहम पारियां खेलीं. यशस्वी जायसवाल ने 32 और ऋषभ पंत ने 39 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत बनाने में योगदान दिया.

Also Read: IND vs SL: हमारा गिल किसी जोंटी रोड्स से कम है क्या! कुलदीप की गेंद पर शुभमन ने लपका शानदार कैच, मेंडिस को भेजा पवेलियन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >