PAK vs ENG: तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मोबाइल फोन जब्त, PCB के फैसले से मचा हड़कंप

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सीरीज गंवाने के बाद अब खबर है कि तीसरे टेस्ट से पहले खिलाड़ियों के मोबाइल फोन बोर्ड ने अपने पास जमा कर लिए हैं. ये कदम फिक्सिंग के शक की ओर इशारा कर रहा है.

Pakistan vs England: इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान शुरुआती दोनों मुकाबले हारकर सीरीज गंवा चुका है. दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला. हेड कोच सरफराज अहमद समेत 7 खिलाड़ियों को दौरे के बीच ही पाकिस्तान वापस बुला लिया गया. अब तीसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ी एक और खबर सामने आई है.

PCB ने मोबाइल फोन किया जब्त

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, तीसरे टेस्ट से पहले टीम के खिलाड़ियों के मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान बोर्ड के पास जमा रहेंगे. ‘365 न्यूज’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खिलाड़ियों ने अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को सौंप दिए हैं. ये सामान तीसरे टेस्ट के खत्म होने तक बोर्ड के पास ही रहेंगे.

हालांकि, रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया है कि किन खिलाड़ियों के फोन लिए गए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से भी अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. बोर्ड ने यह भी नहीं बताया है कि खिलाड़ियों के फोन अपने पास रखने की वजह क्या है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: शेफाली को आउट करते ही पाकिस्तानी कप्तान की ओछी हरकत, कैमरे में कैद हुआ पूरा मामला

क्या फिक्सिंग के शक की वजह से उठाया गया कदम?

किसी क्रिकेट सीरीज के दौरान खिलाड़ियों के मोबाइल फोन को लेकर सख्ती तब देखने को मिलती है, जब किसी तरह के भ्रष्टाचार का शक हो. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाड़ियों के फोन बोर्ड के पास रखे जाने की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है.

पाकिस्तान क्रिकेट पहले भी फिक्सिंग जैसे मामलों को लेकर विवादों में रहा है. इसलिए तीसरे टेस्ट से पहले मोबाइल फोन जमा कराने की खबर ने एक बार फिर इन चर्चाओं को हवा दे दी है. हालांकि, सिर्फ फोन जमा कराए जाने से यह नहीं कहा जा सकता कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड किसी फिक्सिंग मामले की जांच कर रहा है.

मैच के दौरान मोबाइल फोन को लेकर क्या है नियम?

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, इंटरनेशनल मैच के दौरान खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के इस्तेमाल पर रोक होती है. ड्रेसिंग रूम समेत मैच से जुड़े कुछ तय इलाकों में भी इन उपकरणों को रखने की अनुमति नहीं होती. आमतौर पर खिलाड़ी मैच के लिए स्टेडियम पहुंचने के बाद अपने मोबाइल फोन और दूसरे गैजेट जमा कर देते हैं. मैच खत्म होने के बाद उन्हें ये सामान वापस मिल जाता है.

ये भी पढ़ें: 'आज संडे है क्या?', पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर इरफान पठान ने लिए मजे; पोस्ट हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >