फुटबॉल के इन दिग्गजों ने किया कोरोना के वॉरियर्स को सलाम

दिग्गज खिलाड़ी पेले, डियागो माराडोना, जिनेदिन जिदान और पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया उन फुटबालरों में शामिल हैं जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान दूसरों की मदद के लिए अपना जीवन जोखिम में डालने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य ‘नायकों’ की प्रशंसा की है.

अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी पेले, डियागो माराडोना, जिनेदिन जिदान और पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया उन फुटबालरों में शामिल हैं जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान दूसरों की मदद के लिए अपना जीवन जोखिम में डालने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य ‘नायकों’ की प्रशंसा की है. भूटिया सहित पूर्व और वर्तमान के 50 फुटबॉलर फीफा के ‘‘हम जीतेंगे (वी विल विन)” अभियान का हिस्सा है.

इस विशेष वीडियो में स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य पेशेवरों के प्रयासों की सराहना की गयी है जो कोरोना वायरस के समय में समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. फीफा ने बयान में कहा, ‘‘दुनिया भर में चिकित्सा जगत से जुड़े कर्मचारी और स्वयंसेवक मानवता की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. दुखद यह है कि इनमें से कुछ को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा है. ”

इसमें कहा गया है, ‘‘पुलिस बल, फार्मेसी, दुकानों, गोदामों, वितरण सेवाओं, सार्वजनिक परिवहन और सुरक्षा आदि में काम करने वाले लोग या स्वयंसेवक भी हमारी जिंदगी को बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. ” बयान में आगे कहा गया है, ‘‘इन सभी वीरों का फुटबॉल आभार व्यक्त करता है. फुटबॉल आपको याद करता है और फुटबॉल आपका समर्थन करता है. ” कोरोना वायरस के कारण अभी तक दुनिया भर में 1.60 लाख लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 20 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >