पीवी सिंधू बनी TOISA की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

नयी दिल्ली : विश्व चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को गुरुवार को यहां चौथे ‘टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स पुरस्कारों’ में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. रियो ओलंपिक की रजत पदकधारी सिंधू ने पिछले साल स्विट्जरलैंड के बासेल में विश्व चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने ‘अनब्रेकेबल स्पिरिट ऑफ स्पोर्ट्स’ पुरस्कार भी जीता. पूर्व […]

नयी दिल्ली : विश्व चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को गुरुवार को यहां चौथे ‘टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स पुरस्कारों’ में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

रियो ओलंपिक की रजत पदकधारी सिंधू ने पिछले साल स्विट्जरलैंड के बासेल में विश्व चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने ‘अनब्रेकेबल स्पिरिट ऑफ स्पोर्ट्स’ पुरस्कार भी जीता. पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से नवाजा गया जबकि महान हॉकी खिलाड़ी और तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर को ‘आइकन आफ द सेंचुरी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को ‘मेंटर आफ द ईयर’ पुरस्कार जबकि पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा को ‘कोच आफ द ईयर’ चुना गया. भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ‘टीम आफ द ईयर’ और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को ‘इंस्पीरेशन आफ द ईयर’ पुरस्कार से नवाजा गया.

युवा निशानेबाज अनीष भानवाला और महिला हॉकी टीम की फारवर्ड लालरेमसियामी को ‘इमर्जिंग प्लेयर आफ ईयर’ पुरस्कार के लिये चुना गया. ओलंपिक पदकधारी मुक्केबाज विजेंदर सिंह को ‘यूथ आइकन आफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया.

भारतीय सीमित ओवर टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा को ‘क्रिकेटर आफ द ईयर’ और भारतीय कप्तान सुनील छेत्री को फुटबॉल में इस सम्मान से नवाजा गया. दीपिका कुमारी और अभिषेक वर्मा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ ‘महिला और पुरुष’ पुरस्कार दिया गया.

सिंधू ने महिला वर्ग में ‘बैडमिंटन प्लेयर आफ द ईयर’ जीतकर पुरस्कारों की हैट्रिक बनायी जबकि पुरुष वर्ग में बी साई प्रणीत को यह सम्मान मिला. रानी को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी खिलाड़ी, ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष हॉकी खिलाड़ी, सौरभ चौधरी (पुरुष) और मनु भाकर (महिला) को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज का पुरस्कार मिला.

भारत के लिये विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पहला रजत पदक जीतने वाले अमित पंघाल को पुरुष वर्ग का जबकि लवलीना बोरगोहेन को महिला वर्ग का सम्मान दिया गया. कुश्ती में पुरुष वर्ग में बजरंग पूनिया को जबकि महिला वर्ग में विनेश फोगाट को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पहलवान चुना गया. इन पुरस्कारों में खूबसूरत ट्रॉफी के अलावा हर्बालाइफ के गिफ्ट वाउचर प्रदान किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >