अर्जुन मुंडा ने दी जानकारी, इस सप्ताह जारी होगा तीरंदाजी खेल का नया कैलेंडर

भारतीय तीरंदाजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन मुंडा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की जानकारी ली

By Prabhat Khabar Print Desk | May 14, 2020 6:24 PM

नयी दिल्ली/ सरायकेला:

तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री अर्जुन मुंडा ने नयी दिल्ली गुरुवार को संघ के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. उन्होंने राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की जानकारी ली और इसकी तैयारी पर चर्चा की. संघ के पदाधिकारियों से भी राय ली.

भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने संघ के पदाधिकारियों को बताया कि संभवतः इस सप्ताह के अंत तक प्रतियोगिताओं के कैलेंडर जारी कर दी जाएगी. बैठक में उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से माह में 2 बार वीडियो कांफ्रेंसिंग करने का आग्रह किया. श्री मुंडा ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया और उनके अभ्यास के लिए भी जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल को लक्ष्य मानकर अभ्यास किया जाएगा. इस दौरान संघ के पदाधिकारियों से भी कई मुद्दों पर जानकारी ली.

Next Article

Exit mobile version