सीआरपीएफ ने पीवी सिंधु को बनाया कमांडेंट व ब्रांड एंबेसडर

नयी दिल्ली : देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधु को अपना ब्रांड एंबसेडर नियुक्त करने और इस शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी को कमांडेंट की मानद रैंक प्रदान करने का फैसला किया है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सीआरपीएफ ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को इस संबंध में एक […]

नयी दिल्ली : देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधु को अपना ब्रांड एंबसेडर नियुक्त करने और इस शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी को कमांडेंट की मानद रैंक प्रदान करने का फैसला किया है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सीआरपीएफ ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को इस संबंध में एक आधिकारिक प्रस्ताव भी भेज दिया है और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद सिंधु को एक समारोह में इस रैंक से सम्मानित किया जायेगा और उन्हें यह बैज सौंपा जायेगा जहां उन्हें सीआरपीएफ की वर्दी भी दी जायेगी.

पता चला है कि सिंधु को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है और इस संबंध में सीआरपीएफ ने उनकी सहमति ले ली है. सीआरपीएफ में कमांडैंट की रैंक पुलिस अधीक्षक के दर्जे के बराबर है और इस दर्जे का अधिकारी जब तैनात हो तो 1,000 सैनिकों की बटालियन को आदेश दे सकता है. कुछ वर्ष पहले सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ ने क्रिकेटर विराट कोहली को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >