पेले के गोल से इटली ने स्काटलैंड को हराया

ताकाली (माल्टा) : साथम्पटन के स्ट्राइकर ग्रेजियानो पेले के दूसरे हाफ में दागे गोल की बदौलत चोटों से जूझ रहे इटली ने माल्टा में यूरो 2016 मैत्री मैच में स्काटलैंड को 1-0 से हरा दिया. क्लाडियो मारकीसियो, मार्को वेराटी, टियोगा मोटा और रिकार्डो मोंटोलिवो की चोट के कारण इटली के कोच एंटोनियो कोंटे ने डेनियल […]

ताकाली (माल्टा) : साथम्पटन के स्ट्राइकर ग्रेजियानो पेले के दूसरे हाफ में दागे गोल की बदौलत चोटों से जूझ रहे इटली ने माल्टा में यूरो 2016 मैत्री मैच में स्काटलैंड को 1-0 से हरा दिया.

क्लाडियो मारकीसियो, मार्को वेराटी, टियोगा मोटा और रिकार्डो मोंटोलिवो की चोट के कारण इटली के कोच एंटोनियो कोंटे ने डेनियल डि रोसी को मौका दिया. यूरो 2016 के लिए टीम की घोषणा मंगलवार को की जाएगी.

मैच का एकमात्र गोल पेले ने 57वें मिनट में दागा. यूरो 2008 क्वालीफायर के बाद दोनों टीमों के बीच यह पहली भिडंत थी. स्काटलैंड ने अब तक इटली को सिर्फ एक बार हराया है और वह भी 1965 में.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >