रहमान भारतीय ओलंपिक दल के सद्भावना दूत बने

नयी दिल्ली : सलमान खान, सचिन तेंदुलकर और अभिनव बिंद्रा के बाद अब आस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान भी भारतीय ओलंपिक दल के सद्भावना दूत बन गए हैं. तेंदुलकर, सलमान और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा पहले ही भारतीय ओलंपिक संघ का यह प्रस्ताव स्वीकार कर चुके हैं. आईओए ने कहा कि उसे रहमान […]

नयी दिल्ली : सलमान खान, सचिन तेंदुलकर और अभिनव बिंद्रा के बाद अब आस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान भी भारतीय ओलंपिक दल के सद्भावना दूत बन गए हैं. तेंदुलकर, सलमान और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा पहले ही भारतीय ओलंपिक संघ का यह प्रस्ताव स्वीकार कर चुके हैं.

आईओए ने कहा कि उसे रहमान से लिखित पुष्टि मिल चुकी है. रहमान ने आईओए द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ भारतीय ओलंपिक दल का सद्भावना दूत बनना मेरे लिये गर्व और खुशी की बात है.” रहमान का स्वागत करते हुए आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा ,‘‘ मैं रियो ओलंपिक के लिये भारतीय दल के सद्भावना दूत के रुप में एआर रहमान का स्वागत करता हूं.

आस्कर विजेता संगीतकार के इससे जुड़ने से ओलंपिक अभियान को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी. हमारे पास बॉलीवुड से सलमान खान, ओलंपिक खेलों से अभिनव बिंद्रा और क्रिकेट से सचिन तेंदुलकर सद्भावना दूत हैं.” सलमान को सद्भावना दूत बनाये जाने को लेकर काफी विवाद हुआ था. कई पूर्व और मौजूदा खिलाडियों ने कहा था कि सलमान की बजाय किसी खिलाड़ी को दूत बनाया जाना चाहिये था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >