यौन उत्‍पीड़न के आरोप में फंसा पूर्व हॉकी कप्‍तान सरदार सिंह, पुलिस से मिली क्‍लीन चिट

नयी दिल्‍ली : भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान सरदार सिंह यौन उत्‍पीड़न के आरोप में बुरी तरह से फंस चुके हैं. सरदार सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन उत्‍पीड़न करने और फिर जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप लगाने वाली भारतीय मूल की ब्रिटिश महिला हॉकी खिलाड़ी ने उन्‍हें सबक सिखाने की धमकी दे […]

नयी दिल्‍ली : भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान सरदार सिंह यौन उत्‍पीड़न के आरोप में बुरी तरह से फंस चुके हैं. सरदार सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन उत्‍पीड़न करने और फिर जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप लगाने वाली भारतीय मूल की ब्रिटिश महिला हॉकी खिलाड़ी ने उन्‍हें सबक सिखाने की धमकी दे रही है.

इधर मीडिया में जो खबरें हैं उसके अनुसार पंजाब पुलिस ने सरदार सिंह को क्‍लीन चिट दे दी है. महिला हॉकी खिलाड़ी ने लुधियाना पुलिस में सरदार सिंह के खिलाफ शिकायत की थी. महिला खिलाड़ी ने पुलिस में आरोप लगाया था कि सरदार सिंह ने उनके साथ शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और बाद में उसका अबॉर्शन भी कराया था.
युवती ने सरदार सिंह और अपनी कई तसवीरें प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर जारी किया. महिला ने सोमवार को अपने वकील के साथ प्रेस कॉन्‍फ्रेंस किया और पुलिस पर भी सरदार सिंह को बचाने का आरोप लगाया. उन्‍होंने कहा, पुलिस भी सरदार सिंह को बचा रही है, लेकिन मैं उन्‍हें छोड़ने वाली नहीं हूं. मैं सरदार सिंह को सबक सिखाकर ही दम लूंगी.
महिला खिलाड़ी ने कहा कि वो सरदार सिंह को सबक सिखाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगी. सरदार सिंह ने उसकी जिंदगी बर्बाद की है, मैं किसी भी समझौते के पक्ष में नहीं हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >