जोकोविच ने मर्रे को हराकर 29वां मैड्रिड मास्टर्स खिताब जीता

मैड्रिड : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ब्रिटेन के एंडी मर्रे को हराकर रिकार्ड 29वां मैड्रिड मास्टर्स खिताब जीत लिया. जोकोविच ने दूसरी रैंकिंग वाले मर्रे को 6 . 2, 3 . 6, 6 . 3 से मात दी. दोनों के बीच पहला मुकाबला दस बरस पहले यहां अंतिम 16 में हुआ […]

मैड्रिड : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ब्रिटेन के एंडी मर्रे को हराकर रिकार्ड 29वां मैड्रिड मास्टर्स खिताब जीत लिया. जोकोविच ने दूसरी रैंकिंग वाले मर्रे को 6 . 2, 3 . 6, 6 . 3 से मात दी. दोनों के बीच पहला मुकाबला दस बरस पहले यहां अंतिम 16 में हुआ था जब दोनों किशोर थे.

जोकोविच ने खिताब जीतने के बाद कहा ,‘‘ दस साल बाद हम दुनिया के शीर्ष खिलाडी है जो उस समय हमने सोचा भी नहीं होगा. हम एक दूसरे को 12 बरस की उम्र से जानते हैं. जूनियर दिनों में भी हमारे भीतर जीत की भूख जबर्दस्त थी.” इस हार के बाद मर्रे टेनिस रैंकिंग में तीसरे नंबर पर खिसक गए जबकि रोजर फेडरर दूसरे नंबर पर आ जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >