सानिया मिर्जा बनी लेखिका, जुलाई में प्रकाशित होगी आत्मकथा

नयी दिल्ली : स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा महिला युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाडी बनने तक के अपने सफर पर आत्मकथा लिख रही है जो जुलाई में बाजार में आ जायेगी. प्रकाशक हार्पर कोलिंस ने बताया कि ‘एस अगेंस्ट आड्स’ शीर्षक से आत्मकथा सानिया और उनके पिता इमरान मिर्जा ने लिखी है. हार्पर […]

नयी दिल्ली : स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा महिला युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाडी बनने तक के अपने सफर पर आत्मकथा लिख रही है जो जुलाई में बाजार में आ जायेगी. प्रकाशक हार्पर कोलिंस ने बताया कि ‘एस अगेंस्ट आड्स’ शीर्षक से आत्मकथा सानिया और उनके पिता इमरान मिर्जा ने लिखी है.

हार्पर कोलिंगस के मुख्य संपादक और प्रकाशक वी के कार्तिक ने कहा ,‘‘ सानिया की उपलब्धियां असाधारण है और उसकी आत्मकथा भी बेहतरीन और प्रेरक है.’ विम्बलडन जूनियर युगल खिताब जीतकर 16 बरस की उम्र में सुर्खियों में आई सानिया युगल रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी है.

उसने कहा ,‘‘ मैं उम्मीद करती हूं कि अगली पीढी के भारतीय टेनिस खिलाडियों के लिये यह किताब काफी उपयोगी होगी. यदि मेरी कहानी से एक युवा भी प्रेरित होकर ग्रैंडस्लैम जीतता है तो मुझे खुशी होगी.’ आत्मकथा में उसके शीर्ष तक पहुंचने के सफर, राह में आई बाधायें, कैरियर के उतार चढावों को बताया गया है. इसमें उनके व्यक्तिगत जीवन से जुडे कई पहलुओं को भी शामिल किया गया है. सानिया का विवाह पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >