सानिया-हिंगिस के विजयी अभियान पर रोक लगी रोक, 42वीं विजय से चूकीं

दोहा : भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी के लगातार 41 मैच के जीत के अभियान में यहां कतर ओपन में रोक लग गयी जब दुनिया की इस नंबर एक जोड़ी को महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा. सानिया और हिंगिस को […]

दोहा : भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी के लगातार 41 मैच के जीत के अभियान में यहां कतर ओपन में रोक लग गयी जब दुनिया की इस नंबर एक जोड़ी को महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा.

सानिया और हिंगिस को कल रात हुए मुकाबले में एलेना वेस्नीना और दारिया कसात्किना की रूस की जोड़ी के खिलाफ 2-6 6-4 10-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी.

लगातार तीन युगल ग्रैंडस्लैम जीतने वाली भारत और स्विट्जरलैंड की इस जोडी को पिछली बार पिछले साल अगस्त में सिनसिनाटी में हार का सामना करना पड़ा था.

यहां पिछले दौर में चीन की गैरवरीय जोड़ी के खिलाफ तीन सेट में जीत दर्ज करने वाली दुनिया की नंबर एक जोडी एक सेट में दबदबा बनाने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर सकी.सानिया और हिंगिस की जोडी ने इस साल चार खिताब जीते हैं और उनके नाम कुल 13 खिताब दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >