टी-20 : भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराया

रांची : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अनुजा पाटिल के आलराउंड प्रदर्शन से अपना विजय अभियान जारी रखते हुए आज यहां श्रीलंका को पहले ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां 34 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में […]

रांची : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अनुजा पाटिल के आलराउंड प्रदर्शन से अपना विजय अभियान जारी रखते हुए आज यहां श्रीलंका को पहले ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां 34 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 130 रन बनाये और फिर श्रीलंका को सात विकेट पर 96 रन ही बनाने दिये.

भारत ने इससे पहले श्रीलंका से तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 3-0 से जीती थी. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर तक उसका स्कोर दो विकेट पर 15 रन हो गया लेकिन स्मृति मंदाना ( 35 ) और हरमनप्रीत कौर ( 36 ) के बीच तीसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की मदद से भारत इन झटकों से उबरने में सफल रहा. बाद में छठे नंबर की बल्लेबाज अनुजा ने केवल 17 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 22 रन ठोके जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. श्रीलंका की तरफ से बायें हाथ की स्पिनर सुगंदिका कुमारी ने 28 रन देकर तीन विकेट लिये.

इसके बाद अनुजा ने पहले ओवर में यशोदा मेंडिस ( आठ ) को आउट करके श्रीलंका को पहला झटका दिया और बाद में चमारी अटापट्टू को भी पवेलियन भेजा. अनुजा ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिये जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. दीप्ति शर्मा ( 23 रन देकर दो विकेट ) तथा एकता बिष्ट और पूनम यादव ने एक एक विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को तेजी से रन नहीं बनाने दिये. श्रीलंका की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज दिलानी मंडोरा ने सर्वाधिक 41 रन बनाये. उनके बाद अगला बड़ा स्कोर कप्तान शशिकला श्रीवर्धने ( 18 ) का था. इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 इसी मैदान पर 24 फरवरी को खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >