रांची : पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके मौजूदा चैंपियन रांची रेज ने आज यहां दबंग मुंबई को 1-0 से हराकर घरेलू मैदान पर अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. रांची रेज ने फिर से बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया और इस तरह से उसने 37 अंकों के साथ अंकतालिका में अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली.
पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे को बराबरी की टक्कर दी. इसके बाद रांची ने दबदबा बनाना शुरु किया लेकिन मुंबई की रक्षापंक्ति भी मजबूत थी और उसने गोल नहीं होने दिया. मध्यांतर तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी. रांची रेज ने आखिर में तीसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में गोल दागा. उसके कप्तान एशले जैकसन ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ.
