वीनस ने ताइवान ओपन का खिताब जीता

ताइपै : वीनस विलियम्स ने आज यहां जापान की मिसाकी दोई को 6-4, 6-2 से हराकर ताइवान ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता. सात बार की ग्रैंडस्लैम विजेता वीनस का यह 49वां डब्ल्यूटीए खिताब है. उन्होंने टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया. यह पहला अवसर था जबकि 35 वर्षीय शीर्ष वरीयता प्राप्त वीनस ने […]

ताइपै : वीनस विलियम्स ने आज यहां जापान की मिसाकी दोई को 6-4, 6-2 से हराकर ताइवान ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता. सात बार की ग्रैंडस्लैम विजेता वीनस का यह 49वां डब्ल्यूटीए खिताब है. उन्होंने टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया.

यह पहला अवसर था जबकि 35 वर्षीय शीर्ष वरीयता प्राप्त वीनस ने दोई का सामना किया. जापानी खिलाड़ी अपने दूसरे खिताब के लिये फाइनल में उतरी थी लेकिन वीनस ने उन्हें कड़ा सबक सिखाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >