भारतीय महिला फुटबॉलर घायल

शिलांग : भारतीय महिला फुटबॉल टीम को आज 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में नेपाल के खिलाफ गोलरहित ड्रा मैच में करारा झटका लगा जब उसकी शीर्ष स्कोरर ग्रेस डांगमेइ चोटिल हो गई. ग्रेस बांग्लादेश के खिलाफ निर्णायक मैच नहीं खेल सकेगी. श्रीलंका के खिलाफ दो गोल करने वाली ग्रेस को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर […]

शिलांग : भारतीय महिला फुटबॉल टीम को आज 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में नेपाल के खिलाफ गोलरहित ड्रा मैच में करारा झटका लगा जब उसकी शीर्ष स्कोरर ग्रेस डांगमेइ चोटिल हो गई.

ग्रेस बांग्लादेश के खिलाफ निर्णायक मैच नहीं खेल सकेगी. श्रीलंका के खिलाफ दो गोल करने वाली ग्रेस को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. उसकी जगह बाला देवी ने बाकी का मैच खेला. भारतीय टीम के मुख्य कोच साजिद दर ने कहा ,‘‘ उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. अभी उस पर अपडेट नहीं मिला है लेकिन हम कोई जोखिम नहीं लेंगे.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >