यौन शोषण के आरोपों को सरदार सिंह ने झूठा बताया, कहा नहीं हुई है सगाई
नयी दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी महिला मित्र ने उनपर जो भी आरोप लगाये हैं, वे सरासर गलत हैं. सरदार ने कहा कि वह महिला उनकी अच्छी मित्र है, लेकिन रेप के आरोप सरासर झूठे हैं. सरदार सिंह ने आज अपनी सफाई देते […]
नयी दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी महिला मित्र ने उनपर जो भी आरोप लगाये हैं, वे सरासर गलत हैं. सरदार ने कहा कि वह महिला उनकी अच्छी मित्र है, लेकिन रेप के आरोप सरासर झूठे हैं.
सरदार सिंह ने आज अपनी सफाई देते हुए बताया कि उनकी दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी और उनके घनिष्ठ संबंध थे. लेकिन सरदार ने सगाई की खबरों को से भी इनकार किया. उन्होंने कहा कि वह सगाई की खबरों को खुद ही ट्वीट करती थी और फिर उसे रिट्वीट भी करती थी.
जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि महिला यह आरोप लगा रही है कि आपने उसका गर्भपात करवाया है, तो सरदार सिंह ने कहा कि जी नहीं ऐसा कुछ नहीं है. वह झूठे आरोप लगा रही हैं.वहीं सरदार सिंह की सफाई के बाद आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि उसने जो कुछ भी कहा है वह सच और इंसाफ के लिए वह कानून का सहारा लेगी.
गौरतलब है कि भारतीय मूल की एक ब्रिटिश नागरिक ने कल सरदार सिंह पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया है. महिला ने यह आरोप भी लगाया कि सरदार ने उसका जबरदस्ती गर्भपात कराया है और अब वह उनसे बात भी नहीं करना चाहता है.