नेमार पर फिर लगा जालसाजी का आरोप

साओ पाउलो : बार्सिलोना और ब्राजील के स्टार फुटबालर नेमार फिर कानूनी उलझन में फंस गये हैं, ब्राजीली वकीलों ने उनके खिलाफ कर देने में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दायर किया है. नेमार और उनके परिवार ने 2013 में बार्सिलोना के लिए करार के दौरान कथित अनियमितता में किसी भी तरह का गलत काम […]

साओ पाउलो : बार्सिलोना और ब्राजील के स्टार फुटबालर नेमार फिर कानूनी उलझन में फंस गये हैं, ब्राजीली वकीलों ने उनके खिलाफ कर देने में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दायर किया है. नेमार और उनके परिवार ने 2013 में बार्सिलोना के लिए करार के दौरान कथित अनियमितता में किसी भी तरह का गलत काम करने से इनकार किया है.

स्पेन में एक मामले में गवाही देने के घंटों बाद एक नया मामला सामने आया जिसमें ब्राजील में संघीय अभियोजकों ने इस 23 वर्षीय स्ट्राइकर और उनके पिता के खिलाफ कार्रवाई शुरु की. दोनों देशों के इस करार की जांच करने वालों को संदेह है कि नेमार के परिवार और क्लब ने करार की असली राशि को छुपाया है जिसमें बार्सिलोना ने नेमार को ब्राजीली टीम सांटोस से खरीदा था.

बार्सिलोना ने हस्तांतरण की कीमत करीब 5.7 करोड यूरो ( 6.2 करोड़ डालर ) लगायी थी लेकिन स्पेनिश अधिकारियों का मानना है कि यह 8.3 करोड यूरो से अधिक थी. ब्राजील के संघीय अभियोजन सेवा ने खिलाड़ी नेमार डा सिल्वा सांटोसा जूनियर और उनके पिता पर अनुबंध में जालसाजी करके कम कर चुकाने का आरोप लगाया है. संघीय अदालत को अब फैसला करना है कि वह इन आरोपों को स्वीकार करके सुनवाई शुरु करे या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >