मैंने नहीं सोचा था, वर्ष की शुरुआत इतनी अच्छी होगी : सानिया

नयी दिल्ली : भारतीय टेनिस की सनसनी सानिया मिर्जा आस्ट्रेलियन ओपन डबल्स का खिताब जीतकर स्वदेश वापस आ गयीं हैं. आज उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह जीत खुशी देने वाली है और काफी मायने रखती है. उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं सोचा था कि इस वर्ष की शुरुआत इतनी अच्छी […]

नयी दिल्ली : भारतीय टेनिस की सनसनी सानिया मिर्जा आस्ट्रेलियन ओपन डबल्स का खिताब जीतकर स्वदेश वापस आ गयीं हैं. आज उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह जीत खुशी देने वाली है और काफी मायने रखती है. उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं सोचा था कि इस वर्ष की शुरुआत इतनी अच्छी होगी.

सानिया मिर्जा ने कहा कि यह सुखद अनुभव था. पद्मश्री से नवाजे जाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह चौंकाने वाली खबर है.
भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए सानिया ने कहा कि फ्रेंच ओपन हमारे लिए काफी कठिन ग्रेंडस्लैम होगा.
गौरतलब है कि आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर सानिया और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने लगातार 36वीं जीत दर्ज की और शानदार खेल दिखाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >