सानिया-डोडिज की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में

मेलबर्न : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के इवान डोडिज की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुंच गई जिन्होंने गत चैंपियन लिएंडर पेस और मार्तिना हिंगिस को सीधे सेटों में हराया. सानिया और डोडिज को यह मैच जीतने में एक घंटा और 10 मिनट लगे. उन्होंने पेस और हिंगिस को क्वार्टर […]

मेलबर्न : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के इवान डोडिज की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुंच गई जिन्होंने गत चैंपियन लिएंडर पेस और मार्तिना हिंगिस को सीधे सेटों में हराया. सानिया और डोडिज को यह मैच जीतने में एक घंटा और 10 मिनट लगे. उन्होंने पेस और हिंगिस को क्वार्टर फाइनल में 7.6, 6.3 से मात दी.

अब उनका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेना वेसनीना और ब्रूनो सुआरेस से होगा. धीमी शुरुआत के बाद सानिया और डोडिज ने पहला सेट 44 मिनट में जीता. दूसरा सेट उनके लिये और भी आसान रहा. सानिया महिला युगल में हिंगिस के साथ फाइनल में पहुंच गई है जहां उनका सामना चेक गणराज्य की सातवीं वरीयता प्राप्त आंद्रिया एच और लूसी राडेका से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >