सरदार बोले, अपने बर्ताव के लिये माफी मांगें पाकिस्तानी खिलाड़ी, नहीं तो भूल जाएं HIL

नयी दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने हॉकी इंडिया लीग में पाकिस्तानी खिलाडियों को शामिल नहीं करने के हॉकी इंडिया के फैसले का समर्थन करते हुए पाकिस्तानी खिलाडियों से भारत में दिसंबर 2014 में हुई चैंपियंस ट्राफी के दौरान उनके ‘अस्वीकार्य’ बर्ताव के लिये माफी मांगने को कहा है. सरदार ने […]

नयी दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने हॉकी इंडिया लीग में पाकिस्तानी खिलाडियों को शामिल नहीं करने के हॉकी इंडिया के फैसले का समर्थन करते हुए पाकिस्तानी खिलाडियों से भारत में दिसंबर 2014 में हुई चैंपियंस ट्राफी के दौरान उनके ‘अस्वीकार्य’ बर्ताव के लिये माफी मांगने को कहा है.

सरदार ने हॉकी इंडिया लीग की ट्राफी के अनावरण के मौके पर कहा ,‘‘ पाकिस्तानी खिलाडियों को काफी नुकसान हो रहा है लेकिन उन्होंने चैंपियंस ट्राफी 2014 के दौरान जो किया, वह अस्वीकार्य है. उन्होंने इसके लिये अभी तक माफी नहीं मांगी है लिहाजा मेरा मानना है कि उन्हें एचआईएल में खेलने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिये.’

हॉकी इंडिया लीग के पहले सत्र में नौ पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल थे लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कुछ राजनीतिक संगठनों के विरोध के कारण उन्हें रवाना होना पड़ा. इसके बाद से तीन सत्रों में कोई पाकिस्तानी खिलाडी इस लीग का हिस्सा नहीं रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >