फीफा ने महासचिव जेरोम वाल्के को बर्खास्त किया

ज्यूरिख : फीफा ने अपने महासचिव जेरोम वाल्के को बर्खास्त कर दिया है जिनकी भ्रष्टाचार के लिये जांच चल रही है. विश्व की सर्वोच्च फुटबॉल संस्था ने आज यह जानकारी दी. फीफा अध्यक्ष और आठ साल के लिये प्रतिबंधित सेप ब्लाटर के करीबी रहे वाल्के पर आरोप है उन्होंने विश्व कप 2014 के टिकटों की […]

ज्यूरिख : फीफा ने अपने महासचिव जेरोम वाल्के को बर्खास्त कर दिया है जिनकी भ्रष्टाचार के लिये जांच चल रही है. विश्व की सर्वोच्च फुटबॉल संस्था ने आज यह जानकारी दी. फीफा अध्यक्ष और आठ साल के लिये प्रतिबंधित सेप ब्लाटर के करीबी रहे वाल्के पर आरोप है उन्होंने विश्व कप 2014 के टिकटों की कालाबाजारी से संबंधित योजना में मदद की थी.

फीफा ने बयान में कहा, ‘‘फीफा आपात समिति ने नौ जनवरी 2016 को जेरोम वाल्के को फीफा महासचिव पद से तुरंत प्रभाव से हटाने का फैसला किया है. ” वाल्के पिछले साल 17 सितंबर से निलंबित थे. तब फीफा की नैतिक समिति ने इन आरोपों की जांच शुरू की थी कि उन्होंने विश्व कप 2014 के टिकटों की कालाबाजारी में मदद की. छह जनवरी को उनके निलंबन का नवीनीकरण किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >