बेल्जियम ने भारत को 4-0 से हराया

एंटवर्प : एफाईएच विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल्स के एक अहम मुकाबले में मेजबान बेल्जियम ने भारतीय टीम को 4-0 से पराजित करके इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली. वैन आउबेल के शानदार खेल की बदौलत मेजबान टीम ने भारतीय टीम को मात दी. आउबेल की हैट्रिक और फिर तानगुए कोसिंस के एक और […]

एंटवर्प : एफाईएच विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल्स के एक अहम मुकाबले में मेजबान बेल्जियम ने भारतीय टीम को 4-0 से पराजित करके इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली. वैन आउबेल के शानदार खेल की बदौलत मेजबान टीम ने भारतीय टीम को मात दी. आउबेल की हैट्रिक और फिर तानगुए कोसिंस के एक और गोल ने भारतीय टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर ला दिया.

बेल्जियम के स्टार आउबेल ने खेल के दूसरे मिनट में ही गोल दाग दिया और कुछ देर बाद दूसरा गोल किया. उनका तीसरा गोल खेल के आखिरी हिस्से में आया. कोसिंस ने पेनल्टी कॉर्नर की मदद से गोल किया.मेजबान टीम खेल के दूसरे हिस्से में भी दो बार गोल करने के काफी करीब पहुंची. उसने पूरे खेल में आक्रमकता बनाए रखी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >