आस्ट्रेलिया और फ्रांस क्वार्टर फाइनल में, ब्राजील बाहर

वैंकुवर : स्थानापन्न खिलाडी क्याह सिमोन के गोल की मदद से आस्ट्रेलिया ने उलटफेर करते हुए ब्राजील को 1-0 से हराकर महिला फुटबाल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि फ्रांस ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया. तेईस साल की सिमोन ने 80वें मिनट में मैच का […]

वैंकुवर : स्थानापन्न खिलाडी क्याह सिमोन के गोल की मदद से आस्ट्रेलिया ने उलटफेर करते हुए ब्राजील को 1-0 से हराकर महिला फुटबाल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि फ्रांस ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया.

तेईस साल की सिमोन ने 80वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागकर आस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित की. पांच बार की दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाडी मार्ता की अगुआई वाली 2007 की उप विजेता ब्राजील की टीम इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब जापान या नीदरलैंड से एडमंटन में भिडेगा. दुनिया के सातवें नंबर की टीम ब्राजील को एक बार फिर खाली हाथ घर लौटना पडेगा जिससे पहले विश्व खिताब का उसका इंतजार और बढ गया है.

दूसरी तरफ मांट्रियल में मैरी लारे डेली के दो गोल और एलोडी थोमिस के एक गोल की मदद से दुनिया की तीसरे नंबर की टीम फ्रांस ने दक्षिण कोरिया को आसानी से हराकर अंतिम आठ मंे जगह बनाई जहां उसका सामना दुनिया की नंबर एक टीम जर्मनी से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >