नेमार के निलंबन के खिलाफ अपील करेगा ब्राजील

सेंटियागो : ब्राजील ने कहा है कि वह नेमार के चार मैचों के निलंबन के खिलाफ अपील करेगा जिसके कारण यह स्टार फुटबॉलर कोपा अमेरिका से बाहर हो गया है. कोच डुंगा ने सेंटियागो में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ब्राजील परिसंघ का विधि विभाग नेमार के प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेगा. डुंगा ने कहा […]

सेंटियागो : ब्राजील ने कहा है कि वह नेमार के चार मैचों के निलंबन के खिलाफ अपील करेगा जिसके कारण यह स्टार फुटबॉलर कोपा अमेरिका से बाहर हो गया है. कोच डुंगा ने सेंटियागो में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ब्राजील परिसंघ का विधि विभाग नेमार के प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेगा.

डुंगा ने कहा कि नेमार फुटबॉल में काफी महत्वपूर्ण है और इसलिए उसके खिलाफ लगा प्रतिबंध काफी अधिक है. उन्होंने कहा, हम कुछ भी अपने पक्ष या खिलाफ नहीं चाहते, हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि जो भी हो उचित हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >