एचआईएल: लांसर्स ने दिल्ली को 2-1 से हराया

नयी दिल्ली : हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के एक मुकाबले में कलिंगा लांसर्स ने आज दिल्ली वेवराइडर्स को 2-1 से पराजित कर दिया. दिल्ली के मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लांसर्स की ओर से अरान जालेवस्की ने 40वें और रसेल फोर्ड ने 49वें मिनट में गोल दागे. दूसरी ओर वेवराइर्डस […]

नयी दिल्ली : हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के एक मुकाबले में कलिंगा लांसर्स ने आज दिल्ली वेवराइडर्स को 2-1 से पराजित कर दिया. दिल्ली के मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लांसर्स की ओर से अरान जालेवस्की ने 40वें और रसेल फोर्ड ने 49वें मिनट में गोल दागे.

दूसरी ओर वेवराइर्डस की ओर से एंडी हेवर्ड ने 29वें मिनट में गोल किया. इस जीत के साथ लांसर्स के 21 अंक हो गए और अंक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंच गई। इस मैच की ज्यादा अहमियत इसलिए नहीं थी क्योंकि दोनों टीमों के नॉक आउट दौर में पहुंचने की उम्मीदें पहले ही खत्म हो चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >