चैंपियन्स ट्रॉफी : बेल्जियम ने ऑस्ट्रेलिया को ड्रॉ पर रोका

भुवनेश्वर : ऑस्ट्रेलिया का चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा क्योंकि बेल्जियम ने पूल ए के मैच में आज यहां शानदार वापसी करके उसके खिलाफ मैच 4-4 से ड्रॉ करवाया. हॉकी इंडिया लीग में सर्वाधिक वेतन पाने वाले टाम बून ने बेल्जियम की तरफ से मैच समाप्त होने से चंद सेकेंड पहले […]

भुवनेश्वर : ऑस्ट्रेलिया का चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा क्योंकि बेल्जियम ने पूल ए के मैच में आज यहां शानदार वापसी करके उसके खिलाफ मैच 4-4 से ड्रॉ करवाया. हॉकी इंडिया लीग में सर्वाधिक वेतन पाने वाले टाम बून ने बेल्जियम की तरफ से मैच समाप्त होने से चंद सेकेंड पहले पेनल्टी कार्नर पर बराबरी का गोल दागा.

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमें कोई गोल नहीं हुआ. दूसरे क्वार्टर में पांच गोल हुए. क्रिस सिरीलो ने पहला गोल किया. उन्होंने 16वें मिनट में आस्ट्रेलिया की तरफ से पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला. तीन मिनट बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एडी ओकेनडेन ने स्कोर 2-0 कर दिया. ऑस्ट्रेलिया का गोल करने का क्रम यहीं पर नहीं रुका. दो मिनट बाद जेक वेटन ने उसकी तरफ से एक और गोल दाग दिया.

लेकिन बेल्जियम ने दिखाया कि आखिर में उसे दुनिया के मजबूत हाकी टीमों में क्यों आंका जाता है. उसने दनादन दो गोल दागकर मध्यांतर ऑस्ट्रेलियाई बढत कम कर दी. सेबेस्टियन डोकियर ने 25वें मिनट में बेल्जियम की तरफ से पहला गोल किया जबकि सिमोन फ्लोरेंट ने इसके बाद टीम के लिये दूसरा गोल किया.
मध्यांतर के बाद फ्लिन ओगिलिवी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल करके ऑस्ट्रेलिया की बढ़त मजबूत कर दी. दो मिनट बाद बेल्जियम के कप्तान जान जान डोहमेन ने मैदानी गोल दागा. आखिरी क्वार्टर के अंतिम क्षणों में बेल्जियम ने बराबरी का गोल करने के लिये जी जान लगा दी और ऐसे में तीन सेंकेड पहले उसे पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर बून ने ड्रैग फ्लिक से गोल कर दिया. इस ड्रॉ से बेल्जियम के दो मैचों में चार अंक हो गये हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया का केवल एक अंक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >