सचिन के ब्लास्टर्स ने कोलकाता को 2-1 से हराया

कोच्चि : इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के आज के मुकाबले में शुक्रवार को क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की टीम केरला ब्‍लास्‍टर्स ने गांगुली की टीम एटलेटिको डि कोलकाता की टीम को 2-1 से हरा दिया. कप्तान लुई गर्सिया के इंजुरी टाइम में किये गये गोल को अमान्य करार दिये जाने के कारण एटलेटिको डि कोलकाता को […]

कोच्चि : इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के आज के मुकाबले में शुक्रवार को क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की टीम केरला ब्‍लास्‍टर्स ने गांगुली की टीम एटलेटिको डि कोलकाता की टीम को 2-1 से हरा दिया. कप्तान लुई गर्सिया के इंजुरी टाइम में किये गये गोल को अमान्य करार दिये जाने के कारण एटलेटिको डि कोलकाता को केरल ब्लास्टर्स के हाथों हार का सामना करना पडा.

इस हार के बावजूद एटीके 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है जबकि ब्लास्टर्स के दस मैचों में 15 अंक हो गये हैं और उसने तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. यह घटना 92 मिनट में हुई. तब एटीके एक गोल से पीछे चल रही थी. उस समय जोफ्रे के क्रास को इथोपिया के स्ट्राइकर फिकरु टेफेरा ने गर्सिया के पास पहुंचाया और लिवरपूल के इस पूर्व खिलाड़ी ने इस पर गोल कर दिया.

लेकिन सहायक रेफरी ने यह गोल अमान्य करार दे दिया जबकि टीवी रीप्ले से साफ दिख रहा था कि गेंद गोल के लगभग दो फीट अंदर तक गयी थी. इस मैच में ब्लास्टर्स ने दबदबा बनाये रखा. उसकी तरफ से स्काटिश स्ट्राइकर इयान ह्यूम ने चौथे और विंगर पेड्रो गुसमाओ ने 42वें मिनट में गोल किये. एटीके की तरफ से एकमात्र गोल फिकरु ने 55वें मिनट में किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >