ISL : पुणे ने नार्थइस्ट यूनाईटेड को 1-0 हराया

पुणे : जान गोसेन्स के अंतिम लम्हों में दागे गोल की मदद से पुणे एफसी ने नार्थइस्ट यूनाईटेड को इंडियन सुपर लीग के रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हरा दिया. गोसेन्स ने 88वें मिनट में गोल दागा. उन्होंने डुडु ओमागबेमी के क्रासबार से टकराकर आये शॉट को रिबाउंड पर गोल के अंदर पहुंचाया. मुंबई एफसी […]

पुणे : जान गोसेन्स के अंतिम लम्हों में दागे गोल की मदद से पुणे एफसी ने नार्थइस्ट यूनाईटेड को इंडियन सुपर लीग के रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हरा दिया. गोसेन्स ने 88वें मिनट में गोल दागा. उन्होंने डुडु ओमागबेमी के क्रासबार से टकराकर आये शॉट को रिबाउंड पर गोल के अंदर पहुंचाया.

मुंबई एफसी और दिल्ली डाइनामोज के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के बाद यहां पहुंची नार्थईस्ट यूनाईटेड की टीम ने गेंद को अपने कब्जे में अधिक समय तक रखा लेकिन टीम गोल करने के काफी मौके नहीं बना सकी. इस जीत से पुणे एफसी के पांच मैचों में सात अंक हो गए हैं और टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है.

नार्थइस्ट यूनाईटेड की टीम छह मैचों में आठ अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है. पुणे की टीम अब अपने अगले मैच में सात नवंबर को कोलकाता में एटलेटिको डि कोलकाता से भिडेगी जो अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही है. नार्थइस्ट यूनाईटेड को आठ नवंबर को चेन्नई में चेन्नइयिन एफसी का सामना करना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >